Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs PAK Hockey 2025: 3-3 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला, हैंडशेक मूमेंट हुआ वायरल…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs PAK Hockey 2025: 3-3 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला, हैंडशेक मूमेंट हुआ वायरल…

Hema Gupta October 15, 2025

IND vs PAK Hockey 2025: मलेशिया के जोहर बाहरू में खेले जा रहे ‘सुल्तान ऑफ जोहर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट’ में 14 अक्टूबर मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबलै खेला गया। मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। चौथे क्वार्टर में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 गोल दागकर मैच ड्रॉ कराया।

Read More:  भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट

राजनीतिक तनाव के बीच हैंडशेक!

यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि मैच से पहले और बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक – दूसरे से हाथ मिलाया, जबकि इससे पहले खेले गए मेंस एशिया कप और विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्ताी खिलाड़ियों से भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था। एशिया कप की ट्रॉफी लिए बिना ही भारतीय टीम वापस आ गई क्योंकि ट्रॉफी देने वाले ACC अध्यक्ष पाकिस्तानी थे।

Indian hockey players are shaking hands with pakistani players, pahalgam victims betrayed 💔 pic.twitter.com/G8oKTs4jGB

— Assadᡣ𐭩🇵🇸 (@Ijussdontcare) October 14, 2025

बता दें, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पाकिस्तान ने शुरुआती बढ़त बनाई…

जोहर के तमन दया हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली। टीम के कप्तान शाहिद हनान ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा। भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका। पहले क्वार्टर के अंत में भारत के किंगसन सिंह थोकचोम को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें 2 मिनट के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ा।

INDIA DREW (3-3) WITH PAKISTAN AT SULTAN OF JOHAR CUP 2025 !!

🏑Manmeet,Sourabh & Hundal scored 1 Goal each !!

Nevertheless a fabulous comeback by team from 0-2 Down against Pak U25 Team !!

Next Australia tomorrow #SOJC2025 • #HockeyIndia pic.twitter.com/BJZJo6iLyi

— Navin Mittal (@NavinSports) October 14, 2025

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में बढ़ता गया रोमांच…

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर जरूर मिला लेकिन मौका भुनाया नहीं जा सका। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान के सुफियान खान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से अरायजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया, जिससे स्कोर 2-1 हो गया।

चौथे क्वार्टर में भारत की दमदार वापसी…

चौथे क्वार्टर के पहले ही मिनट में पाकिस्तान गोल से चूक गया। इसके बाद भारत के सौरभ आनंद कुशवाहा ने फील्ड गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 52वें मिनट में मनमीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान के सुफियान खान ने 55वें मिनट में गोल कर मैच 3-3 से ड्रॉ करा दिया।

पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे स्थान पर…

इस ड्रॉ के बाद भी भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। टीम के 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ से 7 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया बेहतर गोल डिफरेंस के चलते पहले स्थान पर है। भारत ने अपने शुरुआती मुकाबलों में ग्रेट ब्रिटेन और न्यूजीलैंड को हराया था।

नवंबर-दिसंबर में भारत में होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप…

भारत में नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के भारत आने की उम्मीद है। ऐसे में खेल भावना और दोनों टीमों के हैंडशेक पर एक बार फिर सबकी निगाहें रहेंगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : कफ सिरप मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर को 10% कमीशन मिलता था
Next: Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स में प्लाज़्मा चोरी कांड…मास्टरमाइंड दीपक गिरफ्तार, महाराष्ट्र से जुड़ रहे तार

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.