Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs OMA Asia Cup 2025: टीम इंडिया की जीत, ओमान खिलाड़ियों ने सूर्या से ली टिप्स!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs OMA Asia Cup 2025: टीम इंडिया की जीत, ओमान खिलाड़ियों ने सूर्या से ली टिप्स!

Hema Gupta September 20, 2025

IND vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में पहली बार भारत और ओमान आमने – सामने आईं। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, इस मैच में भारत ने 21 रनों से जीत हासिल की। लेकिन खास बात यह रही कि ओमान के खिलाड़ी 20 ओवर तक क्रीज पर टिके रहें, उन्होंने आखिर तक जीतने की कोशिश की।

Read More: IND vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, नंबर-1 बनने का मौका

भारतीय टीम का प्रदर्शन…

टीम से बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल 5 रन में ही आउट हो गए, अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)

अक्षर पटेल ने 26 रन, शिवम दुबे ने 5 रन, तिलक ने 29 रन, अर्शदीप 1 रन बनाकर रनआउट हो गए, कुलदीप ने 1 रन और हर्षित राणा 13 रन नाबाद लौटे। वहीं टीम से संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेली 45 गेंदो में 56 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)

ओमान टीम का प्रदर्शन…

ओमान ने भारत के खिलाफ पूरे 20 ओवर खेले और 167/4 रन बनाए। टीम की ओर से आमिर कलीम ने 64 रन, हमाद मिर्जा ने 51 रन और कप्तान जतिंदर सिंह ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

हालांकि यह स्कोर भारत से 21 रन कम रहा, लेकिन हाल के मुकाबलों की तुलना में यह प्रदर्शन कहीं बेहतर माना जा सकता है। गेंदबाजी में भी आमिर कलीम ने 2 विकेट झटके और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

 

टॉस के दौरान हुआ मजेदार किस्सा…

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, वहीं दोनों के कप्तान को अपनी – अपनी प्लेइंग इलेवन ही याद नहीं रही। पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया वो नहीं बता पाएं अपनी टीम के नाम फिर ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह से पूछा गया तो वो भी अपनी प्लेइंग इलेवन भूल गएं, दोनों फिर हंसने लगे ऐसे में ब्रॉडकास्टर रवि शास्त्री ने भी इसे मजाक में टाल दिया।

भारतीय टीम का प्रदर्शन…

2 मैच में जीत दर्ज कर सुपर- 4 में इंडिया जगह पक्की कर चुका था। बीते दिन हुए मैच में टीम के कप्तान ने काफी एक्सेपेरिमेंट किए। और आखिर तक सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए नहीं उतरे। वहीं बैटिंग के साथ- साथ गेंदबाजी में भी कप्तान ने काफी एक्सपेरिमेंट किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)

2 मैच में संजू सैमसम को खेलने का मौका नहीं दिया गया, ओमान के खिलाफ तीसरे नंबर पर भेजा गया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अर्धशतक भी लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब आपने नाम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)

कैच पकड़ते समय इंजर्ड हुए अक्षर

भारत और ओमान के बीच मुकाबले के दौरान 15वें ओवर में अक्षर पटेल चोटिल हो गए। शिवम दुबे ने लेग स्टंप की ओर गुड लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज हम्माद मिर्जा ने ऑफ साइड में शॉट खेला। गेंद हवा में ऊंची चली गई और अक्षर पटेल कवर्स से दौड़ते हुए कैच पकड़ने पहुंचे।

कैच लेने की कोशिश में अक्षर मैदान पर सिर के बल गिर गए और इंजर्ड हो गए। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और वे दोबारा फील्डिंग के लिए नहीं लौट सके।

अर्शदीप सिंह ने पूरे किए 100 टी-20 इंटरनेशनल विकेट

टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने करियर के महज 64 मैचों में 100 विकेट पूरे कर लिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)

अर्शदीप यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके बाद युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या ने 96-96 विकेट लिए हैं।

ओमान टीम भारतीय टीम के कप्तान  से ली टिप्स!

मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ओमान टीम के प्लेयर्स से बातचीत की। उनके इफर्ट्स और टेक्निक की तारीफ की। ओमान टीम ने सूर्या से मैच के बारे में सलाह मांगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

ओमान

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हमाद मिर्जा, विनायक शुक्ला, फैसल शाह, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, जाकिर इस्लाम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव और जितेन रामनंदी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 20 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: शहडोल में 19 हाथियों का आतंक-खेत-खलिहान और मकानों को पहुंचाया नुकसान,वन विभाग गश्त कर रहा, लोगों को सर्तक रहने की अपील की

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.