Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs NZ ODI 2nd Match 2026: आज ODI का दूसरा मैच, क्या न्यूजीलैंड टीम कर पाएगी वापसी?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs NZ ODI 2nd Match 2026: आज ODI का दूसरा मैच, क्या न्यूजीलैंड टीम कर पाएगी वापसी?

Hema Gupta January 14, 2026

IND vs NZ ODI 2nd Match 2026:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच 14 जनवरी यानि की आज ODI का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।

बता दें कि, पहले ODI मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली थी। आखिर में केएल राहुल ने छक्का लगाकर यह मैच टीम इंडिया के नाम करवाया।

वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर

पहले वनडे मैच में वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वो सीरीज से बाहर है, अब देखना होगा उनकी जगह टीम में किसे खेलने का मौका दिया जाता है, क्योकि टीम में बदलाव तो होगा।

न्यूजीलैंड और भारत का दोनों टीमों का हेड टू हेड

भारत में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 वनडे सीरीज खेले जा चुके है, और 7 वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने ही बाजी मारी।

बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के बीच अब तक 121 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से 63 मैच में भारत को जीत मिली वहीं 50 मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की, जबकि 7 मैच बेनतीजा रहे। वहीं एक मैच टाई रहा।

वहीं दोनों टीमों के बीच भारत में 41 वनडे मैच खेले गएं, जिसमें से न्यूजीलैंड ने 8 मैच में जीत दर्ज की। वहीं 32 मैच में इंडिया टीम को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहें।

RO-KO ने रचा था इतिहास

विराट के 28,000 रन हुए पूरे

पहले ODI मैच में विराट कोहली ने इतिहास चल दिया है। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं। किंग कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बैटर बन चुके है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में विराट के आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के 34,357 रन हैं। वहीं विराट संगकारा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है।

रोहित का ने बनाए रिकॉर्ड

वहीं पहले ODI मैच में भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट बो गए। उन्हें काइल जैमिसन ने माइकल के हाथों कैच कराया। हिटमेन वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। इस पारी में उन्होंने दूसरा छक्का लगाते ही वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया.

रोहित बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कहां देख सकते हैं मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और T-20 सीरीज के होने वाले मुकाबले टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, अदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कुबेरेश्वर धाम कथा: कुबेरेश्वर धाम में इस बार कथा में नहीं मिलेगा रुद्राक्ष
Next: UP vs DC WPL Match 2026: दिल्ली और यूपी का आमना सामना आज, दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.