Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • भारत ने 4 विकेट से जीता पहला वनडे, राहुल का विनिंग शॉट, अलमारी से निकले RO-KO, शतक से चुके विराट
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

भारत ने 4 विकेट से जीता पहला वनडे, राहुल का विनिंग शॉट, अलमारी से निकले RO-KO, शतक से चुके विराट

Hema Gupta January 11, 2026

IND vs NZ ODI 1st Match 2026: भारत ने चार विकेट से पहला वनडे मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। केएल राहुल ने छक्का लगाकर यह मैच टीम इंडिया के नाम करवाया। उन्होंने 29 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं हर्षित राणा ने भी 29 रन बनाएं।

शतक से चूके विराट, अर्धशतक से कप्तान, RO-KO ने रचा इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ODI का पहला मैच रहा, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रन का टारगेट दिया है। यह मैच वरोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हुआ , जहां भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, वहीं न्यूजीलैंड टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए।

कप्तान शुभमन गिल का काफी वक्त बाद बल्ला चला। गिल ने 2 छक्को और 3 चौकों की मदद से 71 गेंदों में 56 रन बनाए। वे आदित्य अशोक की गेंद पर आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच पकड़ा। चोंट के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान में उतरे। कप्तान अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 47 गेंदों पर 49 रन बनाए। वासिंगटन सुंदरम की जगह हर्षित राणा मैदान में उतरे, क्योंकि वासिंगटन चोंट के कारण नहीं खेल पाए। कप्तान के विकट के बाद टीम इंडिया मुश्किल में है। 

विराट कोहली शतक से चूक गए है। विराट ने 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 91 गेंदों पर 93 रन बनाए। उनका काइल जैमिसन ने माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। विराट कोहली के आउट होने के बाद नंबर 5 पर रविंद्र जडेजा उतरे, लेकिन चल नहीं पाए। जडेजा 5 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जडेजा के बाद के एल राहुल मैदान में उतरे। 

40वें ओवर में काइल जैमिसन ने दो बैटर्स को आउट किया। पहली बॉल पर कोहली को माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। आखिरी बॉल पर रवींद्र जडेजा को क्रिस्टियन क्लार्क के हाथों कैच कराया। 42वें ओवर में भारत ने 5वां विकेट गंवा दिया। यहां पर श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हो गए। 

विराट के 28,000 रन पूरे

इस मैच में विराट कोहली ने इतिहास चल दिया है। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं। किंग कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बैटर बन चुके है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में विराट के आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के 34,357 रन हैं। वहीं विराट संगकारा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है।

2⃣8⃣,0⃣0⃣0⃣ international runs..

..And counting!

Congratulations, Virat Kohli 👏👏

Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/dOHh3l6dvW

— BCCI (@BCCI) January 11, 2026

रोहित का रिकॉर्ड

भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट बो गए। उन्हें काइल जैमिसन ने माइकल के हाथों कैच कराया। हिटमेन वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। इस पारी में उन्होंने दूसरा छक्का लगाते ही वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया.

रोहित बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

अलमारी से निकले RO-KO

2026 के पहले मैच में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी मैदान में उतरे। पहली पारी के बाद बड़ौदा के नए कोटंबी स्टेडियम में दोनों खिलाड़ियों की खास अंदाज में एंट्री हुई। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक अलमारी से बाहर निकले, जिसके बाद उन्हें सम्मान दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। RO-KO इस साल भारत के घरेलू मैदानों पर खेलते नजर आएंगे। इसके बाद 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले UDI वर्ल्ड कप में भी उनके खेलने की उम्मीद है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक अलमारी से बाहर निकले
रोहित शर्मा और विराट कोहली एक अलमारी से बाहर निकले

न्यूजीलैंड ने दिया 301 रन का टारगेट

न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने 67 गेंद में 56 रन , हेनरी निकोल्स ने 62 रन, विल यंग ने 12 रन, डेरिल मिचेल ने 71 गेंद में 84 रन बनाए, जिसमें 5 चौके , 3 छक्के शामिल हैं। फिर बाकी धीरे – धीरे करके आउट हो गए वहीं टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 301 रन बनाए।

RO-KO तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड

आज विराट कोहली तोड़ा सकते हैं रिकॉर्ड, 28 हजार इंटरनेशनल रन बनाकर विश्व के दूसरे नंबर के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बना सकते है, अभी तक उनके नाम 27975 इंटरनेशनल रन हैं। वहीं रोहित 2 छक्का लगाकर ओपनिंग करते हुए 329 छक्के पूरा कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते है, क्रिस गेल ने बतौर ओपनर 328 छक्के लगाए है। रोहित ने अब तक ओपनर के तौर पर 327 छक्के लगा चुके है। तो आज देखना होगा कि RO-KO की जोड़ी रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं?

न्यूजीलैंड और भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के बीच अब तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से 62 मैच में भारत को जीत मिली वहीं 50 मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की, जबकि 7 मैच बेनतीजा रहे। वहीं एक मैच टाई रहा।

बता दें, दोनों टीमों के बीच भारत में 40 वनडे मैच खेले गएं, जिसमें से न्यूजीलैंड ने 8 मैच में जीत दर्ज की। वहीं 31 मैच में इंडिया टीम को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहें।

कहां देख सकते हैं मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और T-20 सीरीज के होने वाले मुकाबले टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, माइकल रे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Today Bhopal News: पति के पहनावे पर SI पत्नी को शर्म, मांगा तलाक
Next: cg sdm news: रंगीले एसडीएम साहब ने बार बालाओं पर उड़ाए नोट!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.