Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs NZ Champions Trophy 2025: आखिर विराट कोहली ने अक्षर के पैर क्यों छुएं..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs NZ Champions Trophy 2025: आखिर विराट कोहली ने अक्षर के पैर क्यों छुएं..

Hema Gupta March 3, 2025

IND vs NZ Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 2 मार्च को मुकाबला हुआ। जिसमें पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 249 रन में सिमट गई थी। न्यूजीलैंड की टीम से 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैटिंग करने उतरे केन विलियमसन शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसे में इंडिया का जीतना मुश्किल लग रहा था। परंतु तभी अक्षर पटेल आए और अक्षर ने विलियमसन को आउट कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विलियमसन 120 गेंदों पर 81 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में विलियमसन का विकेट लेने के बाद विराट कोहली का अक्षर पटेल के पैर छूने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

 

IND vs NZ

विराट ने अक्षर के छुए पैर..

अक्षर की गेंद से केन विलियमसन आउट हुए, जिन्हें केएल राहुल ने आउट किया। दरअसल, केन अक्षर की गेंद में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहें थे। ऐले में केन क्रीज के बाहर चले गए और तभी पीछे खड़े केएल राहुल ने उन्हें स्टम्प आउट कर दिया। फिर अक्षर ने जैसे ही अपना स्पेल खत्म किया। विराट उनके पास गए और उनका पैर छूने लगे ये जताते हुए की तुम महान हो जो कि विलियमसन जैसे खिलाड़ी को आउट कर दिया।

Kohli touching Axar Patel’s feet after he got Williamson out 😭#Kohli #AxarPatel #INDvNZ #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/mJmgQ95Y15

— voodoo mama juju (@ayotarun) March 2, 2025

विराट और अक्षर के बीच हंसी- ठहाके

जब विराट पैर छू रहे थे, अक्षर ने विराट को कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन विराट उनकी तारीफ करना चाहते थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हंसने लगे। यह पल टीम के बीच की शानदार दोस्ती और एकजुटता का प्रतीक बन गया। यह पल टीम के बीच की शानदार दोस्ती और एकजुटता का प्रतीक बन गया।

भारत की शानदार जीत..

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को केवल 205 रनों पर समेटते हुए एक रोमांचक और कम स्कोर वाले मैच में शानदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड को 37.3 ओवरों में आउट करते हुए, भारत के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान, भारत ने 249 रनों का बचाव करते हुए ना केवल रन रोके बल्कि विकेट भी निकाले। भारत के गेंदबाजों का संयोजन काबिलेतारीफ था, जिसमें केन विलियमसन की 81 रनों की पारी को भी असरदार नहीं बनने दिया।

वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर मचाई धूम…

इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने अपनी रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया। चक्रवर्ती ने अपना पहला चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेलते हुए वनडे क्रिकेट में अपनी पहली 5 विकेट की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा, और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें मैच का हीरो बना दिया।

4 मार्च – 5 मार्च को सेमीफाइनल…

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा जो कि लाहौर में खेला जाएगा।

अगर भारत 9 मार्च को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। वहीं, अगर भारत के अलावा कोई और टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो यह मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM mohan yadav today program: जानिए प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के आज के कार्यक्रम का शेड्यूल
Next: UP vs GG WPL 2025: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच Wpl में दूसरा मुकाबला..

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.