Innings Break!
A magnificent knock of 112* by @klrahul propels #TeamIndia to a total of 284/7.
Scorecard – https://t.co/wQyViXYO1y #TeamIndia #INDvNZ #2ndODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/3HtQrzTU39
— BCCI (@BCCI) January 14, 2026
यंग और मिचेल की फिफ्टी
टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग और डेरिल मिचेल पिच ने फिफ्टी जड़ी। यंग ने 28वें ओवर में फिफ्टी पूरी की। उन्हें 68 बॉल पर अर्धशतक लगाया। यंग ने तीनों फॉर्मेट की 9 पारियों के बाद फिफ्टी लगाई। यह उनका 11वां अर्धशतक है।
वहीं 27वें ओवर में 52 बॉल पर डेरिल मिचेल ने हाफ सेंचुरी पूरी की। मिचेल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाई। उन्होंने पहले वनडे में 84 रन बनाए थे। यह उनकी 13वीं ODI हाफ सेंचुरी है।

इससे पहले डी कॉनवे 16 और निकोलस 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। 38वें ओवर की आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। यंग 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप ने नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराया।
गिल की फिफ्टी
भारत की पारीभारत की तरफ से ऑपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 24 रन बनाए वहीं कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। गिल ने 1 छक्के और 9 चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इस मैच में विराट कोहली 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला। अय्यर 17 गेंदों पर 8 रन ही बना पाए।

राहुल का शानदार शतक
IND vs NZ 2nd ODI: के एल राहुल ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया। राहुल ने 87 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। इस शतक में 1 छक्का और 11 चौके शामिल है। 40वें ओवर की 5वीं गेंद पर KL राहुल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने काइल जैमिसन की बॉल पर चौका लगाया और 50 पूरे किए। यह KL राहुल की 21वीं हाफ सेंचुरी है।

न्यूजीलैंड (NZ) के खिलाफ शतकीय पारी के बाद केएल राहुल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। राहुल दुनिया के इकलौते बैटर हैं, जिसने हर बैटिंग पोजिशन (नंबर-1 से लेकर नंबर-6 तक) पर शतक लगाए हैं।
💯
A KaLm and gritty century by @klrahul here in Rajkot off just 87 deliveries.
His 8th in ODIs 👏👏#TeamIndia #INDvNZ #2ndODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/DLBwZWBItx
— BCCI (@BCCI) January 14, 2026
रविंद्र जड़ेजा (27), नीतीश रेड्डी (20), हर्षित राणा (2), और सिराज ने 2 रनों की पारी खेली।
IND vs NZ 2nd ODI: प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।
