IND vs NED T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत और नीदरलैंड आमने – सामने होंगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरु होगा, जिसका टॉस मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले 6.30 बजे होगा।
बता दें कि, भारतीय टीम सुपर- 8 स्टेज में एंट्री कर चुकी है। वहीं नीदरलैंड को यह मैच जीतना पड़ेगा। क्योकि अगर आज का मैच हारी तो टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकती है।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
वर्ल्डकप 2026 की बात करें तो भारत और नामीबिया दोनों टीमों ने 3-3 मैच खेले, जिसमें से भारत की बात करे तो उसका मुकाबला अमेरिका, पाकिस्तान और नामीबिया से हो चुका है, इन तीनों ही मैच में भारत को ही जीत मिली है, जबकि नीदरलैंड की बात करें तो उसे नामीबिया के खिलाफ जीत मिली। वहीं अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
इसी के साथ भारतीय टीम पाइंट्स टेबल पर 6 अंको से ग्रुप स्टेज में टॉप पर है।
दोनों का हेड टू हेड
भारत और नीदरलैंड के बीच T-20 इंटरनेशनल में महज एक मैच साल 2022 में खेला गया था, जिसमें भारत ने नीदरलैंड को करारी हार दी थी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
नीदरलैंड
माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लीन और फ्रेड क्लासन।
