Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG Women’s T20: अमनजोत की तूफानी पारी ने टीम इंडिया को 24 रनों से जिताया! सीरीज में 2-0 से बढ़त…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG Women’s T20: अमनजोत की तूफानी पारी ने टीम इंडिया को 24 रनों से जिताया! सीरीज में 2-0 से बढ़त…

Hema Gupta July 2, 2025

IND vs ENG Women’s T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 5 मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ब्रिस्टल के मैदान पर हुए इस मैच में टीम इंडिया के लिए 24 वर्षीय ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन योगदान दिया।

Read More: Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट….

31 रन पर गिरे 3 विकेट, अमनजोत-जेमिमा की जोड़ी ने संभाली पारी…

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सिर्फ 31 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में अमनजोत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों में 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर पारी को संभाला। जेमिमा ने 41 गेंदों में शानदार 63 रन बनाए।

ऋचा घोष के साथ हुई साझेदारी, स्कोर पहुंचा 181 तक…

जेमिमा के आउट होने के बाद भी अमनजोत का जलवा जारी रहा। उन्होंने ऋचा घोष के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इस साझेदारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

अमनजोत ने खेली 63 रनों की पारी…

अमनजोत कौर जो कि आलराउंडर हैं, वो शानदार गेंदबाज के साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर है। उन्होंने 40 गेंदों में 63 रन बनाए जिसमें 9 शानदार चौके शामिल थे। सिर्फ बल्ले से ही नहीं, उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट का अहम विकेट चटकाया।

🚨 Toss and Team Update 🚨

England win the toss in the 2nd T20I and elect to bowl.

Captain Harmanpreet Kaur is back for #TeamIndia 🙌

Updates ▶️ https://t.co/j4IYcssyRg

#ENGvIND pic.twitter.com/XQO0TOOu1O

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 1, 2025

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं अमनजोत कौर…

इस मैच में अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमनजोत कौर को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि टीम इंडिया के पास युवा प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और भविष्य में वह भारतीय महिला टीम की रीढ़ बन सकती हैं।

For her match-winning all-round performance in Bristol, Amanjot Kaur receives the Player of the Match award 👏👏#TeamIndia win the 2nd T20I by 24 runs

Scorecard ▶️ https://t.co/j4IYcst6GO

#ENGvIND pic.twitter.com/vyMvrViA0Y

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 1, 2025

𝐁𝐫𝐢𝐬𝐭𝐨𝐥 𝐁𝐫𝐢𝐥𝐥𝐢𝐚𝐧𝐜𝐞 💪

A special maiden T20I 50 🙌
A masterclass in manipulating the field 🔥
Added with a touch of Fielding finesse 👌

Amanjot Kaur & @JemiRodrigues decode #TeamIndia‘s 2nd T20I win – by @jigsactin

WATCH 🎥🔽 #ENGvINDhttps://t.co/mbufMDvNum

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 2, 2025

इंग्लैंड की कमजोर शुरुआत…

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने अपने दोनों ओपनर सिर्फ 2 रन पर ही खो दिए। इसके बाद कप्तान साइवर-ब्रंट भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं। हालांकि टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस ने 70 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ब्यूमोंट का 54 रन पर रनआउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

सोफी एक्लेस्टोन की कोशिश रही नाकाम…

एमी जोंस ने 32 और सोफी एक्लेस्टोन ने 35 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 157 रन ही बना सकी। भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट चटकाया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP IAS Transfer 2025: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल,संजीव झा बने नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
Next:  ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत से जल्द होगा व्यापार समझौता, नहीं तो लगेगा 26% टैक्स!

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.