Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG Women WC 2025: वर्ल्ड कप 2025 में भारत की लगातार तीसरी हार, इंग्लैंड ने रोकी जीत की राह…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG Women WC 2025: वर्ल्ड कप 2025 में भारत की लगातार तीसरी हार, इंग्लैंड ने रोकी जीत की राह…

Hema Gupta October 20, 2025

IND vs ENG Women WC 2025: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया को तीसरी लगातार हार का सामना करना पड़ा। 19 अक्टूबर रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 रन से हराया। पहले बैंटिग करते हुए इंग्लैंड ने 288 रन बनाए, जवाब में भारत 6 विकेट खोकर 284 रन ही बना सका।

Read More: IND vs AUS ODI 1st Match: नहीं चले विराट और रोहित, भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार!

दीप्ति शर्मा बनीं 2000+ रन और 150+ विकेट वाली चौथी महिला खिलाड़ी…

टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने मैच में 4 विकेट झटके और 50 रन बनाए। इसी के साथ वे वनडे क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन और 150 ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर, पाकिस्तान की निदा डार और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

4️⃣ wickets with the ball!
5️⃣0️⃣ runs in the chase!

An all-round masterclass from Deepti Sharma in Indore tonight! 🙌

Updates ▶ https://t.co/jaq4eHaH5w#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #INDvENG | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/3ZBsyF5KEJ

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 19, 2025

इंग्लैंड का भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर…

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में अपना हाईएस्ट फर्स्ट इनिंग्स टोटल बनाया। इससे पहले 2013 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड ने 272/8 रन बनाए थे। साथ ही यह स्कोर वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

हरमनप्रीत कौर ने पूरे किए 1000 वर्ल्ड कप रन…

कप्तान हरमनप्रतीत कौर ने इस मैच में इतिहास रच दिया। वे विमें स वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उनसे आगे केवल मिताली राज हैं, जिनके नाम 1321 वर्ल्ड कप रन दर्ज हैं।

मंधाना का बेहतरीन फॉर्म जारी, इस साल 9वीं फिफ्टी…

ओपनर स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में खेल रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 88 रनों की पारी खेली और 2025 में अपना 9वां 50+ स्कोर पूरा किया। इस मामले में वे मिताली राज के रिकॉर्ड के करीब हैं, जिन्होंने 2017 में एक साल में 10 बार 50+ स्कोर बनाया था।

England win by 4 runs. #TeamIndia fought hard in a closely contested match and will look to bounce back on Thursday.

Scorecard ▶ https://t.co/jaq4eHaH5w#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvENG pic.twitter.com/f9xKaO1ydg

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 19, 2025

हीथर नाइट ने खेला 300वां इंटरनेशनल मैच, शतक भी लगाया…

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और इसे खास बनाते हुए 109 रनों की शतकीय पारी खेली। वे इंग्लैंड के लिए 300 मैच खेलने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

एमी जोन्स ने वर्ल्ड कप की पहली फिफ्टी लगाई…

इंग्लैंड की विकेटकीपर बैटर एमी जोन्स ने 19वें ओवर में फिफ्टी पूरी की। वर्ल्ड कप करियर में यह उनकी पहली अर्धशतकीय पारी है।

रिव्यू विवाद में फंसी हरलीन देओल…

भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल को LBW आउट दिए जाने के बाद रिव्यू लेना था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के कारण अंपायर ने DRS देने से इंकार कर दिया। नियम के मुताबिक आउट होने के बाद रिव्यू लेने के लिए केवल 10 सेकंड मिलते हैं। देरी की वजह से भारत को रिव्यू गंवाना पड़ा।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mahalaxmi Temple: आस्था का प्रतीक, राजवाड़ा का महालक्ष्मी मंदिर…तीन बार होगा माता लक्ष्मी का शृंगार
Next: Dhamtari news: धमतरी के मंदिर में युवक ने मां को आंखें चढ़ाने की ठानी, मचा हड़कंप!

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.