Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • ENG vs IND Women 1st ODI: भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त!
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

ENG vs IND Women 1st ODI: भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त!

Hema Gupta July 17, 2025

ENG vs IND Women 1st ODI: भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज का शानदार आगाज किया। 3 मैचो की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मैच साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

आपको बता दें कि, हाल ही में भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज का किताब अपने नाम कर चुकी है।

A cracker of a chase from #TeamIndia to win the ODI series opener by 4 wickets! 👌 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#ENGvIND pic.twitter.com/E1I3igW0R7

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025

इंग्लैंड की शुरुआत खराब…

इंग्लैंड से बल्लेबाजी करने उतरी एमी जोंस को 8 रन पर ही आउट हो गई और उसके बाद टैमी ब्यूमोंट भी आउट हो गईं। इसके बाद स्किवर ब्रंट ने 41 रन, एमा लैंब ने 39 रन, तीसरे विकेट के लिए 71 की साझेदारी की। दोनों को स्नेह राणा ने आउट किया। फिर सोफिया डंकली ने शानदार बल्लेबाजी के साथ 83 रन बनाए और एलिस डेविडसन – रिचर्ड्स ने 53 रन बनाए , जबकि छठे विकेट के लिए डंकली और एक्लेस्टोन (23 रन नाबाद) ने 55 रनों की तेज साझेदारी की।

भारत की ओर से स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर और श्री चरानी को 1- 1 सफलता मिली।

भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी..

भारतीय टीम से स्मृति मंधाना ने 28 रन और डेब्यू कर रही प्रतीक्षा रावल ने 37रन बनाकर 48 रन की ओपनिंग साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की। मंधाना और रावल के आउट होने के बाद भारतीय पारी थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया। दीप्ति शर्मा ने 64 गेंदों पर नाबाद 62 रन की अहम पारी खेली और मैच की हीरो रहीं।

An unbeaten half-century in a fine chase! 👍

Deepti Sharma bags the Player of the Match award as #TeamIndia secure 1-0 lead in the ODI series. 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#ENGvIND | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/Brc3QT8PPF

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025

साथ ही हरलीन देओल 27 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद दीप्ति ने पहले जेमिमा रोड्रिग्स (43 रन) के साथ 90 रन और फिर अमनजोत कौर (20 रन नाबाद) के साथ नाबाद 33 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

2️⃣0️⃣0️⃣ up for #TeamIndia 🙌

Jemimah Rodrigues (46*) and Deepti Sharma (40*) are leading the charge👌

Updates ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#ENGvIND pic.twitter.com/TmKAH4lNvQ

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025

शानदार फॉर्म में रही भारतीय विमेंस टीम…

इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। इससे पहले 2021 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

आपको बता दें कि, भारतीय विमेंस टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 12 में से 11 वनडे मैच की सीरीज अपने नाम की है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal constable viral video: भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो वायरल, पति ने लगाए अवैध संबंध के गंभीर आरोप
Next: Potato Juice Benefits for Skin: बिना मेकअप पाए चमकदार त्वचा, अपनाएं ये आसान उपाय…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.