Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Ind vs Eng U-19 2025: भारत ने यंग लायंस को 231 रन से दी करारी शिकस्त, हरवंश का तूफानी शतक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ind vs Eng U-19 2025: भारत ने यंग लायंस को 231 रन से दी करारी शिकस्त, हरवंश का तूफानी शतक…

Hema Gupta June 25, 2025

Ind vs Eng U-19 2025: भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत एक बेहद धमाकेदार जीत के साथ की है। यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ खेले गए टूर मैच में टीम इंडिया ने 231 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 442 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 41.1 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई।

Read More: Neeraj Golden Spike Win: नीरज चोपड़ा की लगातार दूसरी जीत, 85.29 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर…

शुरुआत हुई खराब, मिडिल और लोअर ऑर्डर ने संभाली कमान…

कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट हो जाने के बाद भारत की पारी मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर ने टीम को मजबूती दी। राहुल कुमार ने 60 गेंदों में 73 रन बनाए, कनिष्क चौहान ने 67 गेंदों पर 79 रनों की तेज़ पारी खेली, जबकि अबरिश ने सिर्फ 47 गेंदों में 72 रन जड़कर स्कोरबोर्ड में बाढ़ ला दी।

India U-19 -Tour of England Match, Loughborough, June 24, 2025,
India U19 won by 231 runs ,same day India Test Team lost to England by 5 wkts .

Courtsey – Espncricinfo #INDvsENG #ENGvsIND pic.twitter.com/VnhoMGLa7W

— Manoj KP (@mpcp565) June 25, 2025

हरवंश पंगालिया का तूफानी शतक…

भारत के पारी का सबसे बड़ा आकर्षण रहा 9वें नंबर के बल्लेबाज हरवंश पंगालिया का शतक। उन्होंने मात्र 52 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी में 8 चौके और 9 छक्के शामिल थे। हरवंश की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम का स्कोर 442 तक पहुंचाया, जो किसी भी अंडर-19 मुकाबले में बेहद बड़ा लक्ष्य माना जाता है। इंग्लैंड के लिए मैनी लम्सडेन ने 10 ओवर में 101 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन सबसे महंगे भी साबित हुए।

बेनिसन के शतक के बाद भी मिली करारी हार….

443 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत से ही हालत खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाना जारी रखा और इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 211 रन पर सिमट गई। कप्तान विल बेनिसन ने 103 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच सका।

गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन का जलवा…

भारत की ओर से गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने 5.1 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, नमन और विहार ने भी 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Shahdol Congress: “गुटीय राजनीति से परे, स्वच्छ छवि वाले निष्ठावान कार्यकर्ता को बनाया जाए जिला कांग्रेस अध्यक्ष”
Next: Jabalpur: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, साउथ मूवी से मिला आइडिया

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.