Ind Vs Eng U-19 WC Final 2026: U-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 5 बार की चैंपियन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी यानी की आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है, इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, जिसमें पहले बैटिंग कर रही इंडियन टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाएं।
भारत की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से आरोन जॉर्ज 9 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 15 चौके, 15 छक्के शामिल रहें। इनके अलाव आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं वेदांत 32 रन, विहान 30 रन, अभिज्ञान ने 40 रन, अम्ब्रिश ने 18 रन, कनिष्क 37 रन बनाकर नाबाद रहें।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट और सेबेस्टियन मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट चटकाएं।
सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक
टीम से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 55 गेंद में धमाकेदार शतक ठोका और फिर 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 15 चौके, 15 छक्के शामिल हैं। फिर 26वें ओवर में आउट हो गए।

भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 56 यूथ वनडे मैच खेले जा चुके है, जिसमें इंडिया का पलड़ा भारी रहा। इसमें से 41 मैच में भारत ने बाजी मारी तो वहीं महज 13 मैच इंग्लैंड टीम जीत दर्ज कर पाई। वहीं दोनों के बीच एक मैच टाई रहा। और एक मैच रद्द कर दिया गया।
बता दें कि, भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इस खिताब को 5 बार साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अपने नाम कर चुकी है। वहीं 4 बार वर्ल्ड कप में रनर-अप भी रह चुकी है। वहीं इंग्लैंड ने एक मात्र टाइटल साल 1998 में अपने नाम किया था। इससे पहले 2022 में फाइनल राउंड में भारत और इंग्लैंड आमने सामने आई थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया था।
मैच कहां देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जा रहा है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर हो रही है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
इंग्लैंड
थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर,जोसेफ मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।
