Ind Vs Eng U-19 WC Final 2026: U-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। यह मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसमें इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, पहले बैटिंग कर रही इंडियन टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाएं। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 311 रन बनाकर ही सिमट गई।
पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर ट्वीट कर भारतीय U-19 टीम को बधाई देते हुए लिखा कि- ‘भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी!
विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’
India’s cricketing talent shines!
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026
भारत की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से आरोन जॉर्ज 9 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 15 चौके, 15 छक्के शामिल रहें। इनके अलाव आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं वेदांत 32 रन, विहान 30 रन, अभिज्ञान ने 40 रन, अम्ब्रिश ने 18 रन, कनिष्क 37 रन बनाकर नाबाद रहें।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट और सेबेस्टियन मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट चटकाएं।
सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक
टीम से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 55 गेंद में धमाकेदार शतक ठोका और फिर 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 15 चौके, 15 छक्के शामिल हैं। फिर 26वें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 7 मैचों में 74 के एवरेज से 444 रन बनाए। इनमें 1 शतक 3 अर्धशतक शामिल रहे।

इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया।
लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया इंग्लैंड
टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड से जोसेफ 17, बेन मेयस 45 रन, थॉमस ने 31 रन, जेम्स 28 रन, वहीं कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए, जिसमें 9 चौके, 7 छक्के शामिल रहें। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। फिर टीम को जीत नही मिली। इसी के साथ इंग्लैंड टीम ने 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ही सिमट गई।

भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट वहीं दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाएं।
6वॉ खिताब किया अपने नाम
भारत ने इंग्लैंड को हराकर 6वां वर्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
बता दें कि, इसके पहले भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इस खिताब को 5 बार साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अपने नाम कर चुकी है। वहीं 4 बार वर्ल्ड कप में रनर-अप भी रह चुकी है। वहीं इंग्लैंड ने एक मात्र टाइटल साल 1998 में अपने नाम किया था। इससे पहले 2022 में फाइनल राउंड में भारत और इंग्लैंड आमने सामने आई थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
इंग्लैंड
थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर,जोसेफ मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।
