Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी!

Hema Gupta July 13, 2025

IND vs ENG Lords 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के स्कोर के बराबरी करते हुए 387 रन बनाए। अब इंग्लैंड दूसरी पारी में 2 रन की मामूली बढ़त बना चुका है। आज यानी चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

Innings Break!

The scores are level in the 1st innings as #TeamIndia are all out for 387.

Over to our bowlers 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/jwJV2BmtC6

— BCCI (@BCCI) July 12, 2025

Read More: Wimbledon 2025: सिनर ने जोकोविच को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह, एल्कराज से होगी ब्लॉकबस्टर भिड़ंत!

केएल राहुल की लॉर्ड्स में दूसरी टेस्ट सेंचुरी

तीसरे दिन भारत ने 145/3 से आगे खेलना शुरू किया। ओपनर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का लॉर्ड्स में दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 100 रन बनाए और उसी स्कोर पर आउट हो गए। 2021 में भी उन्होंने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी और 129 रन बनाए थे।

𝗟𝗼𝗿𝗱’𝘀 𝗚𝗹𝗼𝗿𝘆, 𝗳𝘁. 𝗞𝗟 𝗥𝗮𝗵𝘂𝗹!#TeamIndia | #ENGvIND | @klrahul

— BCCI (@BCCI) July 13, 2025

पंत-जडेजा की दमदार पारियां…

ऋषभ पंत ने राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की और 74 रनों की पारी खेली। वहीं रवींद्र जडेजा ने लोअर मिडिल ऑर्डर में शानदार 72 रन बनाए। इनके अलावा नीतीश रेड्डी ने 30 और वॉशिंगटन सुंदर ने 23 रन बनाकर भारत को इंग्लैंड के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने 3 और बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए।

3⃣rd successive half-century for Ravindra Jadeja – his 25th in Test cricket! 👏 👏#TeamIndia approaching 340.

Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg #ENGvIND | @imjadeja pic.twitter.com/MbF6NMHt6F

— BCCI (@BCCI) July 12, 2025

पंत ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड…

ऋषभ पंत ने लॉर्ड्स टेस्ट में दो छक्के जड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब पंत के नाम इंग्लैंड के खिलाफ कुल 36 छक्के हो गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने 34 छक्के लगाए थे।

SENA देशों में पंत की ऐतिहासिक उपलब्धि

ऋषभ पंत SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम SENA में 13-13 बार 50+ स्कोर हैं, हालांकि पंत के नाम इनमें से 5 शतक भी शामिल हैं, जबकि धोनी की सभी पारियां फिफ्टी तक सीमित रहीं।

दूसरे दिन राहुल की फिफ्टी…

दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत दूसरे सेशन में की थी। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। करुण नायर ने 40 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल केवल 16 रन ही बना सके। स्कोर 107/3 था जब केएल राहुल ने पारी को संभालते हुए फिफ्टी लगाई और ऋषभ पंत के साथ साझेदारी की। इंग्लैंड के लिए उस समय बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट मिला।

5⃣0⃣ up for vice-captain Rishabh Pant 👍

1⃣0⃣0⃣-run partnership between him & KL Rahul 🤝

Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 | @klrahul pic.twitter.com/wUbL8NerUT

— BCCI (@BCCI) July 12, 2025

पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए थे 251 रन, जो रूट 99 रन पर नॉटआउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन 251 रन बनाए थे। जो रूट 99 रन बनाकर नॉटआउट रहे और कप्तान बेन स्टोक्स भी उनके साथ पिच पर मौजूद थे। जैक क्रॉली (18), बेन डकेट (23), ओली पोप (44) और हैरी ब्रूक (11) रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे।

जसप्रीत बुमराह ने की ओवर की शुरुआत…

भारत की पहली पारी खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी का आगाज कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने एकमात्र ओवर फेंका, जिसमें जैक क्रॉली ने 2 रन लिए। इस तरह इंग्लैंड को फिलहाल 2 रन की बढ़त मिल चुकी है।

That will be stumps on Day 3 at Lord’s!

End of a gripping day of Test cricket 🙌

England 2/0 in the 2nd innings, lead by 2 runs.

Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/wtWmKXl5nD

— BCCI (@BCCI) July 12, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits Of Cinnamon: ब्लड शुगर से वजन घटाने तक सब में फायदेमंद, जानिए दालचीनी के फायदे…
Next: Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.