Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG: हर्षित राणा को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, जानिए वजह!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG: हर्षित राणा को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, जानिए वजह!

Hema Gupta June 26, 2025

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड दौरे से रिलीज कर दिया है। वे अब दूसरे टेस्ट के लिए टीम के साथ बर्मिंघम नहीं जाएंगे। उन्हें 25 जून को आधिकारिक रूप से स्क्वॉड से बाहर किया गया।

Read More: Ind vs Eng U-19 2025: भारत ने यंग लायंस को 231 रन से दी करारी शिकस्त, हरवंश का तूफानी शतक…

बैकअप के तौर पर जोड़े गए थे हर्षित

हर्षित राणा को टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम में बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया था। वे स्क्वॉड के 19वें खिलाड़ी थे। खबरों के मुताबिक, किसी खिलाड़ी के हल्की चोट की आशंका को देखते हुए उन्हें टीम में जोड़ा गया था।

चोट की आशंका हुई खत्म, इसलिए किया गया रिलीज

रिपोर्ट के अनुसार, अब किसी भी खिलाड़ी को चोट की समस्या नहीं है, इसलिए हर्षित राणा को टीम से रिलीज कर वापस भारत भेज दिया गया है। उन्होंने लीड्स टेस्ट के बाद टीम के साथ बर्मिंघम की यात्रा नहीं की।

इंडिया ए के साथ भी इंग्लैंड दौरे पर थे हर्षित

हर्षित राणा इस दौरे पर पहले ही इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ एक अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला था जिसमें उन्होंने 27 ओवर में 99 रन देकर 1 विकेट लिया। दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

चयन पर उठे थे सवाल…

जब हर्षित राणा को मुख्य टीम में शामिल किया गया, तो कई जानकार हैरान थे क्योंकि इंडिया ए के लिए अन्य गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। BCCI ने उनके चयन की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई थी, सिर्फ इतना कहा गया कि वे बैकअप के रूप में टीम के साथ जोड़े गए हैं।

गंभीर ने दिया था बड़ा संकेत…

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से जब हर्षित के चयन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

“मुझे सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन से बात करनी है। एक खिलाड़ी को हल्की चोट थी, इसलिए बैकअप के रूप में हर्षित को रखा गया। अब सब कुछ ठीक है, तो उसे वापस जाना होगा।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुआ था डेब्यू

23 वर्षीय हर्षित राणा ने अपना टेस्ट डेब्यू 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में किया था। उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट लिए थे, लेकिन उसके बाद कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। लाल गेंद क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Earphone Addiction Alert: ईयरफोन की लत से बिगड़ सकता है मानसिक स्वास्थ्य!
Next: CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कार्यक्रम: जबलपुर दौरे के साथ कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.