IND vs ENG 5th Test: एंडरसन- तेंदुलकर ट्रॉफी का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है, इस मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और अब उसे 52 रन की अहम बढ़त मिल चुकी है।
Read More: IND vs ENG 5th Test: पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट गवांकर महज 204 रन बनाए!
आपको बता दें कि, अब मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 3:30 बजे (IST) से खेला जाएगा। भारत की कोशिश होगी कि वह बढ़त को मजबूत करे और इंग्लैंड पर दबाव बनाए।
भारत ने बनाई 52 रन की बढ़त…
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में तेज शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन की नाबाद पारी खेली। उनके साथ आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम के 2 विकेट जल्द ही गिर गए लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेला।
Stumps on Day 2 at the Oval 🏟️
Yashasvi Jaiswal’s unbeaten half-century takes #TeamIndia to 75/2 in the 2nd innings and a lead of 52 runs 👌👌
Scorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWNayE#ENGvIND pic.twitter.com/uj8q4k9Q3H
— BCCI (@BCCI) August 1, 2025
इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर सिमटी…
इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन बनाए और भारत पर 23 रन की बढ़त हासिल की। जैक क्रॉली ने 64 रन बनाए और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। लेकिन भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के चलते कोई खिलाड़ी टिक नहीं सका और इंग्लैंड टीम ऑलआउट हो गई।
Innings Break!
Impressive bowling display from #TeamIndia! 🙌
4⃣ wickets each for Prasidh Krishna and Mohammed Siraj
1⃣ wicket for Akash DeepScorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWMCJ6#ENGvIND | @prasidh43 | @mdsirajofficial pic.twitter.com/Xk7N26i5Wj
— BCCI (@BCCI) August 1, 2025
भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके। सिराज अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
जो रूट से भिड़े प्रसिद्ध कृष्णा…
इंग्लैंड की पारी के दौरान एक पल ऐसा आया जब प्रसिद्ध कृष्णा और जो रूट के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि अंपायर को बीच में आकर दोनों को शांत कराना पड़ा।
The rain has stopped & play is set to resume at 05.25 PM Local Time (09.55 PM IST).
Scorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWMCJ6#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/hrcwNnRda1
— BCCI (@BCCI) August 1, 2025
भारत की पहली पारी: करुण नायर की फिफ्टी, 224 रन पर ऑलआउट…
पहले दिन भारत ने 224 रन बनाए। करुण नायर ने शानदार 57 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 27 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए, वहीं जोश टंग को 3 और वोक्स को 1 विकेट मिला।
