Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND W Vs ENG W 4th T20I: इंग्लैंड में भारत की बेटियों का कमाल, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND W Vs ENG W 4th T20I: इंग्लैंड में भारत की बेटियों का कमाल, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास…

Hema Gupta July 10, 2025

IND W vs ENG W 4th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में पहली बार टी20I सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के आत्मविश्वास और बढ़ती ताकत का प्रतीक बन गई है।

Read More: IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड!

पहली बार इंग्लैंड में T20I सीरीज पर कब्जा…

बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 126 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

Delight in the air 🥳#TeamIndia‘s joyous moments after completing a 6 wicket win over England and sealing the #ENGvIND T20I series 🤝 pic.twitter.com/KpKycyuB3H

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2025

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं राधा यादव…

इस मुकाबले में भारत की ओर से गेंदबाज राधा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर 2 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

For her strong performance with the ball and two well judged catches, Radha Yadav is the Player of the Match 🏆#TeamIndia win the 4th T20I by 6 wickets and take an unassailable lead of 3-1 ✨

Scoreboard ▶️ https://t.co/QF3qAMduOx#ENGvIND | @Radhay_21 pic.twitter.com/2CpqSRibYq

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2025

वहीं भारत की जीत में स्मृति मंधाना (32 रन) और शेफाली वर्मा (31 रन) ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े और लक्ष्य को आसान बना दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने अंत में मैच को फिनिश किया।

इंग्लैंड की बैटिंग हुई फेल…

इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। 20 वर्षीय श्री चारणी ने तीसरे ही ओवर में डेनियम वायट को आउट कर दिया। पावरप्ले में इंग्लैंड ने सिर्फ 38 रन बनाए। सोफिया डंकली (22 रन) ही कुछ देर तक टिक सकीं, लेकिन दीप्ति शर्मा ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया।

Dominant performance 💪

Scoreboard ▶️ https://t.co/QF3qAMduOx#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/bNmky2LBbj

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2025

भारतीय टीम से राधा यादव और श्री चारणी ने 2-2 विकेट लिए।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, पूरे किए 300 इंटरनेशनल विकेट…

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने इस मैच में 1 विकेट लेकर विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह मुकाम हासिल करने वाली वे भारत की चुनिंदा महिला खिलाड़ियों में शुमार हो गई हैं।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ दीप्ति अब विमेंस टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं।

मैच खेले: 128

विकेट: 145

टी20I में उनसे आगे अब केवल ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट हैं, जिनके नाम 151 विकेट दर्ज हैं।

अब तक की सीरीज का लेखा-जोखा…

मुकाबला – विजेता टीम – जीत का अंतर
पहला T20 – भारत – 97 रन
दूसरा T20 – भारत – 24 रन
तीसरा T20 – इंग्लैंड – 5 रन
चौथा T20 – भारत -6 विकेट

Win the match ✅
Win the series ✅

Jemimah Rodrigues and Richa Ghosh take #TeamIndia over the line 💪

Scoreboard ▶️ https://t.co/QF3qAMduOx#ENGvIND | @JemiRodrigues | @13richaghosh pic.twitter.com/f2KHmllSdj

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2025

अगला मैच और वनडे शृंखला की तैयारी…

सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला 12 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी तैयारी दोनों टीमें शुरू कर चुकी हैं।

Innings Break!

2️⃣ wickets each for Shree Charani and Radha Yadav
1️⃣ wicket each for Amanjot Kaur and Deepti Sharma#TeamIndia need to successfully chase 127 to take an unassailable lead in the series 👍

Updates ▶️ https://t.co/QF3qAMduOx#ENGvIND pic.twitter.com/UTnYhk703d

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चारानी।

इंग्लैंड

टैमी बीमोंट (कप्तान), सोफिया डंकली, डैनी वायट, एलिस कैप्सी, पेज स्कोलफील्ड, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफ़ी एक्लस्टन, इसी वॉन्ग, चार्ली डीन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड!
Next: FIFA Club WC 2025 Final: चेल्सी से टकराएगी PSG, रियल मैड्रिड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची टीम!

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.