Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Ind vs Eng 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 12 फरवरी को वनडे सीरीज का होगा तीसरा मुकाबला..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ind vs Eng 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 12 फरवरी को वनडे सीरीज का होगा तीसरा मुकाबला..

Hema Gupta February 11, 2025

IND Vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। इंग्लैंड की नजरें तीसरे वनडे सीरीज मैच की जीत हासिल करने पर होगी।

Read More: CM Dhami Pandit Deendayal Tribute: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि, सीएम धामी ने किया नमन…

भारत ने दूसरे वनडे मैच में रोहित की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड को 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन का टारगेट हासिल कर पटखनी दी थी। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे 12 फरवरी बुधवार को होगा। भारतीय समय के अनुसार टॉस 1 बजे और मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी।

IND Vs ENG 3rd ODI: भारत ने 2023 आखिरी बार इस स्टेडियम में खेला था मैच

भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी मैच आईसीसी विश्व कप 2023 खेला गया था। जिसमें भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बनाए थे। इस मैच में विराट कोहली ने 54 रन और केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के जवाब में, ट्रेविस हेड ने शानदार 137 रन की पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने भी 58 रन बनाए। इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया और विश्व कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की थी और गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए थे।

दोनों टीमों के बीच साल 1981 में हुई थी पहली भिड़त

भारतीय टीम और इग्लैड का आमना-सामना 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना होगा। इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत इस वेन्यू पर साल 1981 में हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों ने कितने वनडे मैच खेलें?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो भारतीय टीम ने इस मैदान पर 20 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 11 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 9 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, इंग्लैंड की टीम ने इस मैदान पर कुल 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से उसे केवल 1 मैच में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड.

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Namovan Park: सीएम मोहन यादव ने ‘नमोवन’ पार्क का भूमिपूजन
Next: Delhi bjp CM : स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज की बेटी बन सकती है दिल्ली सीएम

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.