Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल शतक लगाकर नबाद, भारत के पहले दिन का स्कोर 310/5
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल शतक लगाकर नबाद, भारत के पहले दिन का स्कोर 310/5

Hema Gupta July 3, 2025

IND vs ENG 2nd Test: बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बुधवार को खेले गए पहले दिन के मैच में भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल शतक बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर ली है।
दूसरे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

Read More: IND vs ENG 2nd Test Match: बर्मिंघम में आज से दूसरा मुकाबला, क्या होगी भारत की वापसी?

टॉस हारकर पहले बैटिंग, राहुल जल्दी आउट…

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल मात्र 2 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए।

𝗞𝗟 𝗥𝗮𝗵𝘂𝗹 dismissed for just 2 Run’s off 26 Ball’s – a tough start for India in the 2nd Test. Can he bounce back?

Miss Rohit & Kohli 🤝❤️#KLRahul #2ndTest #INDvsENGTest #ENDvsIND #indvseng2ndtest #TestCricket Gambhir pic.twitter.com/xUIUZeIPnI

— Vishnu Sharma (@Vishnu_Sharma31) July 2, 2025

यशस्वी-करुण के बीच 80 रन की साझेदारी…

राहुल के जल्दी आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और करुण नायर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रन की अहम साझेदारी हुई। करुण नायर 31 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर आउट हुए।

जायसवाल की शानदार पारी…

यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन की पारी खेली। उन्होंने जोश टंग के ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, वे लंच के बाद के सत्र में बेन स्टोक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

पंत और नीतीश नहीं कर सके खास प्रदर्शन…

इसके बाद ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने टीम को संभाला। पंत ने 25 रन बनाए लेकिन शोएब बशीर की गेंद पर आउट हो गए। नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ 1 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए।

गिल-जडेजा की अटूट साझेदारी…

शुभमन गिल ने संयम के साथ बल्लेबाज़ी की और अपनी 8वीं टेस्ट फिफ्टी पूरी की, फिर उसे शतक में बदल दिया। दिन के अंत तक वे 100* रन पर नाबाद रहे। उनके साथ रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी की है।

Day 1 Stumps.#ShubmanGill #ENGvsIND #INDvsENG #INDvENG #ENGvIND #ENGvINDTest #indvseng2ndtest #indvengtest #IndianCricket #TeamIndia #EdgbastonTest pic.twitter.com/l2LeCg4fkO

— Instant.Innings (@instant_innings) July 2, 2025

इंग्लैंड की ओर से वोक्स को 2 विकेट…

इंग्लैंड की गेंदबाजी में क्रिस वोक्स सबसे सफल रहे। उन्होंने केएल राहुल और नीतीश रेड्डी को बोल्ड किया। बेन स्टोक्स, शोएब बशीर और ब्रायडन कार्स ने एक-एक विकेट लिया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Udaipur Crime: फ्रांसीसी युवती से दुष्कर्म मामला: 205 पेज की चार्जशीट दाखिल, आरोपी ने होटल छोड़ने के बहाने फ्लैट में ले जाकर किया रेप
Next: कोलकाता गैंगरेप: बार काउंसिल ने सदस्यता रद्द की, पुलिस जांच तेज

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.