Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG 2nd ODI: कटक में भारत की शानदार जीत का इतिहास, आज का मुकाबला अहम
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG 2nd ODI: कटक में भारत की शानदार जीत का इतिहास, आज का मुकाबला अहम

Hema Gupta February 9, 2025

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी यानी की आज कटक के बाराबती मैदान में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के हाथों में होगी। नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैड टीम को 4 विकेट के से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

Read More: Indian Team Players Visit Jagannath Temple: भारतीय टीम के खिलाड़ी पहुंचे श्री जगन्नाथ मंदिर, भारत-इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी को खेला जाएगा दूसरा वनडे.. 

18 साल से इस मैदान में नहीं हारी इंडिया..

साल 2003 खेले गये वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। साल 2003 के बाद यहां अगला वनडे मैच साल 2007 में खेला गया था। आपको बता दें कि पिछले 18 साल से कटक के बाराबती स्टेड‍ियम के मैदान पर टीम इंडिया को दुनिया की कोई भी टीम मात नहीं दे पाई है। 2007 से लेकर अब तक, इस मैदान पर भारत ने कुल 7 वनडे मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है।

IND vs ENG 2nd ODI: कटक में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने कटक में अब तक कुल 17 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 13 मैचों में भारत को जीत मिली है। हालांकि, 4 मैचों में उसे हार का सामना भी करना पड़ा है। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर अब तक 5 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 3 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। केवल 2 बार इंग्लैंड को कटक में भारत के खिलाफ वनडे जीतने का मौका मिला था।

इंग्लैंड ने भारत को 1984 और 2002 में खेले गए मैचों में हराया था, जबकि भारत ने इंग्लैंड को 1982, 2008 और 2017 में शिकस्त दी थी।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 9 February Horoscope: “Good day for zodiac signs”!
Next: President Draupadi Murmu’s Kumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का महाकुंभ दौरा, सीएम योगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.