Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG WTC 2025: टेस्ट सीरीज का आगाज, हेडिंग्ले में भारत सुधार पाएगा रिकॉर्ड…?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG WTC 2025: टेस्ट सीरीज का आगाज, हेडिंग्ले में भारत सुधार पाएगा रिकॉर्ड…?

Hema Gupta June 20, 2025

IND vs ENG WTC 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज होगा। इसका पहला मैच हेडिंग्ले, लीड्स स्डेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकल का पहला टेस्ट भी है। भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 30 मिनट पहले 3:00 बजे होगा।

Read More: World Blitz Teams 2025: दिव्या ने लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में जीते 3 मेडल, PM मोदी ने दी बधाई…

हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड खराब..

हेडिंग्ले मैदान पर भारत ने अब तक कुल 7 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 2 में जीत मिली है। 4 मैचों में हार और 1 ड्रॉ रहा है। आखिरी बार भारत ने 2021 में यहां टेस्ट खेला था, जिसमें उसे पारी और 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

WTC की नई शुरुआत करेंगे दोनों टीमें

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए WTC 2025-27 के सफर की शुरुआत होगी। भारत इससे पहले दो बार फाइनल खेल चुका है लेकिन दोनों बार (2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से) हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड अब तक एक भी WTC फाइनल नहीं खेल सका है।

इस बार भारत की कप्तानी 25 वर्षीय शुभमन गिल के हाथों में है, जो अपना पहला टेस्ट बतौर कप्तान खेल रहे हैं। इंग्लैंड की कमान अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पास है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट इतिहास: इंग्लैंड का पलड़ा भारी

1932 से अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच 136 टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 51 और भारत ने 35 मुकाबले जीते हैं, जबकि 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड में भारत ने 67 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे केवल 9 जीत मिली हैं। 36 मुकाबलों में इंग्लैंड ने बाज़ी मारी है, जबकि 22 ड्रॉ रहे हैं।

अब तक दोनों टीमों के बीच 36 टेस्ट सीरीज हो चुकी हैं। इंग्लैंड ने 19, भारत ने 12 जीतीं, और 5 ड्रॉ रहीं। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब राहुल द्रविड़ कप्तान थे।

यशस्वी और पंत पर रहेंगी नजरें

भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रन (770 रन, औसत 40.52) बनाए हैं। वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 10 मैचों में 677 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही फैंस को केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल से भी बड़ी उम्मीदें होंगी।

गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा, आकाशदीप और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की भूमिका अहम रहेगी।

रूट और ब्रूक शानदार फॉर्म में

इंग्लैंड के जो रूट ने पिछले एक साल में 1270 रन (13 मैच) बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। हैरी ब्रूक ने भी 12 टेस्ट में 1100 रन जोड़े हैं। गेंदबाज़ी में क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हुई है। शोएब बशीर ने भी पिछले साल 12 मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा।

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: थाने पहुंची 78 साल की महिला, भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप
Next: BETUL NEWS: में विधवा महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस निष्क्रिय

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.