Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज का किया शानदार आगाज…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज का किया शानदार आगाज…

Hema Gupta June 25, 2025

IND vs ENG 1st Test: हेडिंग्ले में खेले गए तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज का शानदार आगाज किया। इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 350 रनों की जरूरत थी, जिसे टीम ने बेन डकेट और जो रूट की दमदार पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Read More: Neeraj Golden Spike Win: नीरज चोपड़ा की लगातार दूसरी जीत, 85.29 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर…

IND vs ENG 1st Test: बेन डकेट का शतक और क्रॉली के साथ बड़ी साझेदारी…

इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन डकेट, जिन्होंने 170 गेंदों में 149 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने जैक क्रॉली के साथ पहले विकेट के लिए 188 रन की अहम साझेदारी की। क्रॉली ने 126 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। इस जोड़ी ने शुरुआत से ही रन रेट करीब 4 रखा, जिससे विशाल लक्ष्य का पीछा आसान हुआ।

जो रूट और स्मिथ ने जीत की कहानी को अंजाम तक पहुंचाया

बेन डकेट के आउट होने के बाद जो रूट ने पारी को संभाला। उन्होंने पहले स्टोक्स के साथ 49 रन और फिर जेमी स्मिथ के साथ नाबाद 71 रन की साझेदारी की। जो रूट ने 84 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने नाबाद 44 रन जोड़े। इस संयमित बल्लेबाज़ी ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।\

भारतीय गेंदबाजी में दिखा बुमराह का दम…

भारतीय गेंदबाजों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह ने एक छोर से लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन उन्हें उतना साथ नहीं मिला। मोहम्मद सिराज ने बेहतर लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं मिला, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 6 की इकॉनमी से रन दिए।

खराब फील्डिंग 9 कैच हुए ड्रॉप..

मैच में भारतीय फील्डिंग बेहद निराशाजनक रही। भारत ने कुल 9 कैच छोड़े, जिनमें से 6 पहली पारी और 3 दूसरी पारी में ड्रॉप हुए। अकेले यशस्वी जायसवाल ने 4 कैच टपकाए, जिससे इंग्लिश बल्लेबाजों को जीवनदान मिला। ओली पोप और बेन डकेट को 2-2 मौके मिले, जिनका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।
ग्राउंड फील्डिंग भी ढीली रही, जिससे दबाव नहीं बन सका।

मिडिल और लोअर ऑर्डर रहा फेल..

भारत की बल्लेबाजी दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत के बावजूद टिक नहीं पाई। पहली पारी में, भारत ने मजबूत स्थिति में रहते हुए आखिरी 6 विकेट मात्र 41 रन पर गंवा दिए। करुण नायर (0), रविंद्र जडेजा (11), और शार्दूल ठाकुर (1) जैसे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

वहीं दूसरी पारी में, जब टीम 5 विकेट पर 333 रन बना चुकी थी, उसके बाद आखिरी 5 बल्लेबाज केवल 31 रन ही बना पाए थे। करुण नायर (20), जडेजा (25), शार्दूल (4) फिर असफल रहे। दूसरी में 400 पार का आंकड़ा नहीं छू सकी, जिससे इंग्लैंड को मजबूत लक्ष्य नहीं मिल सका।

इतिहास रचने वाला टेस्ट: चारों पारियों में बने 350+ रन

हेडिंग्ले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सिर्फ तीसरा ऐसा टेस्ट मैच बन गया है, जिसमें चारों पारियों में 350 या उससे ज्यादा रन बने। इससे पहले:

1921, एडिलेड – ऑस्ट्रेलिया (354 & 582) vs इंग्लैंड (447 & 370)

1948, हेडिंग्ले – इंग्लैंड (496 & 365/8) vs ऑस्ट्रेलिया (458 & 404/3)

2025, हेडिंग्ले – भारत (471 & 364) vs इंग्लैंड (465 & 350/5*)

यह मुकाबला न केवल रोमांचक रहा, बल्कि टेस्ट क्रिकेट की गहराई और गुणवत्ता को भी दर्शाता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Neeraj Golden Spike Win: नीरज चोपड़ा की लगातार दूसरी जीत, 85.29 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर…
Next: Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.