Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs BAN Womens WC: नवी मुंबई में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, प्लेइंग-XI में बदलाव संभव…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs BAN Womens WC: नवी मुंबई में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, प्लेइंग-XI में बदलाव संभव…

Hema Gupta October 26, 2025

IND vs BAN Womens WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 28वां मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई के डी वाई पाटिस्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरु होगा। नॉकआउट स्टेज में भारत का सामना 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Read More: IND vs AUS 3rd ODI Match: RO-KO की साझेदारी से टीम इंडिया को मिली जीत, विराट ने बनाएं रिकॉर्ड!

बता दें कि, भारत न्यूजीलैंड को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

An epic contest to sign off from the League Stage at #CWC25 🔥

How to watch 📲https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/0uD1f0uVhC

— ICC (@ICC) October 26, 2025

पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर भारत…

भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेले, जिसमें से 3 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं 3 में हार का सामना करना पड़ा। अगर बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसने भी अब तक 6 मैच खेले लेकिन महज एक मैच में ही जीत मिली, बाकी मैचों में करारी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत चौथे स्थान पर है और बांग्लादेश आखिरी में है। यह दोनों टीमों का राउट रॉबिन फॉर्मेट में आखिरी लीग मैच है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड…

विमेंस वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 6 मैचों में भारत को जीत मिली तो वहीं बांग्लादेश महज 1 मैच में ही जीत हासिल कर सका। 1 मैच बेनतिजा रहा।

वर्ल्ड कप इतिहास में इन टीमों के बीच सिर्फ 1 मैच हुआ था (2022), जिसमें भारत ने 110 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

India hit the nets ahead of their last #CWC25 group-stage encounter with Bangladesh 👊

Grab your tickets to catch the action LIVE ➡️ https://t.co/GfxlP1DQHD#INDvBAN pic.twitter.com/feuiwMHvoD

— ICC (@ICC) October 25, 2025

मंधाना-रावल की जोड़ी बल्ले से आग उगल रही…

भारत की ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं।

1. स्मृति मंधाना – 6 मैच, 331 रन, औसत 55.16 (टॉप स्कोरर)

2. प्रतिका रावल – 6 मैच, 308 रन (दूसरी सर्वाधिक रन स्कोरर)

पिछले मैच में मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 109 रनों की पारी खेली थी।

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा…

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अब तक टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

1. दीप्ति शर्मा – 6 मैच, 14 विकेट (दूसरी सबसे सफल गेंदबाज)

2. श्री चरणी – 6 मैच, 9 विकेट

होम ग्राउंड एडवांटेज से मिलेगी ताकत….

यह मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहीं पर सेमीफाइनल और फाइनल भी होने हैं। भारत इस कंडीशन को अच्छी तरह समझता है और टीम मैनेजमेंट फाइनल प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने में जुटा है।

बांग्लादेश का बैटिंग डिपार्टमेंट कमजोर, गेंदबाजी मजबूत…

बांग्लादेश की ओर से शरमीन अख्तर अब तक सबसे ज्यादा रन बना चुकी हैं, उन्होंने 6 मैच में 176 रन बनाए, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं।

रोचक आंकड़े…

1. मंधाना–रावल ने 2025 में 20 पारियों में 1557 रन जोड़े, जो किसी भी महिला जोड़ी द्वारा दूसरा सबसे बड़ा सालाना साझेदारी रिकॉर्ड है।

2. क्रांति गौड़ – डेब्यू वर्ष में 13 वनडे में 22 विकेट (भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ)।

3. बांग्लादेश के गेंदबाजों की इकोनॉमी – 4.54 (इंग्लैंड के बराबर)।

ऋचा घोष की उपलब्धता संशय में…

भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग के दौरान बाएं हाथ में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर हो गई थीं। उनकी अनुपस्थिति में उमा छेत्री ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के बॉलिंग कोच आविष्कार साल्वी ने बताया कि ऋचा की चोट अब काफी हद तक ठीक है और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि, वे इस मैच में खेलेंगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला मैच शुरू होने से ठीक पहले लिया जाएगा।

पिच और मौसम रिपोर्ट: बैटिंग ट्रैक पर बारिश का खतरा…

नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है और पहले 10 ओवर में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। हालांकि, मैच से एक दिन पहले पिच को बारिश की आशंका के चलते कवर किया गया। रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जो मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है। ऐसे में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है और दोनों टीमों के कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

बांग्लादेश

फरगाना हक, रुब्या हाइडर, शरमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभाना मोस्तारी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, रबेया खान, निशिता अख्तर , मारुफा अख्तर।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: AUS vs SA Womens WC 2025: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में अब भारत से होगी भिड़ंत…
Next: MP NEWS : हर विधानसभा से कांग्रेस 100-100 रुपए जुटाएगी,पार्टी होगी और मजबूत

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.