Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs BAN Women Wc: बारिश बनी विलेन, बिना नतीजे के खत्म हुआ मुकाबला…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs BAN Women Wc: बारिश बनी विलेन, बिना नतीजे के खत्म हुआ मुकाबला…

Hema Gupta October 27, 2025

IND vs BAN Women Wc: बारिश ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के आखिरी लीग मैच का नतीजा तय नहीं होने दिया। नवी मुंबई में खेले गए भारत और बांग्लादेश के मुकाबले को बारिश के कारण 27-27 ओवर कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद परिणाम नहीं निकल सका। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिए गए।

Everything was in India favor except weather which has forced to called off the match. India was chasing 119 runs target smoothly when rain disrupted the play. Both teams shared point #WomensWorldCup2025 #INDvBAN pic.twitter.com/4JSB6afJpd

— Shakeel Khan Khattak (@ShakeelktkKhan) October 26, 2025

Read More: IND vs AUS 3rd ODI Match: RO-KO की साझेदारी से टीम इंडिया को मिली जीत, विराट ने बनाएं रिकॉर्ड!

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही…

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाती नजर आई। रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में सुमैया अख्तर को पवेलियन भेज दिया। फिर रुबिया हैदर 13 रन और शर्मिन अख्तर ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दीप्ति शर्मा ने रुबिया को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई कप्तान निगार सुल्ताना सिर्फ 9 रन बनाकर रन आउट हुईं। 91 रन तक संभलने के बाद बांग्लादेश ने अगली 28 रनों में 6 विकेट खो दिए।

वहीं भारत की ओर से राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं श्री चरणी को 2 विकेट मिले। बांग्लादेश ने 27 ओवर में 9 विकेट पर केवल 119 रन बनाए।

Innings Break!

3⃣ wickets for Radha Yadav 👏
2⃣ wickets for Sree Charani 👌
1⃣ each for Renuka Singh Thakur, Deepti Sharma, and Amanjot Kaur 👍

A great effort from our bowlers 🔝

Scorecard ▶ https://t.co/lkuocSlGGJ#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #INDvBAN pic.twitter.com/1J4xFO8saI

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 26, 2025

स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर ने की ओपनिंग…

भारत की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर ने निभाई। स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों में 6 चौके की मदद से 34 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि अमनजोत 25 गेंदों पर 15 रन बनाकर नबाद रही। भारत ने 8.4 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए थे, तभी एक बार फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा।

#WomensWorldCup2025 🏆

28th Match, Navi Mumbai 🏏#TeamIndia vs #Bangladesh Match Abandoned Due To Rain 🌧️#BAN – 119/9 (27 Overs)#IND – 57/0 (8.4 Overs)#WorldCup2025 #WomensWorldCup #INDvBAN #INDvsBAN #Cricket #CricketTwitter #CricketNews pic.twitter.com/73u5Oxa0CN

— Nishant Dravid (@nishantdravid73) October 26, 2025

वही हमेशा मैच की ओपनिंग करने वाली प्रतिका रावल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसकी वजह से वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सकीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

लीग स्टेज में चौथे स्थान पर पहुंची भारतीय टीम…

भारतीय टीम ने लीग स्टेज का अंत चौथे स्थान पर किया। भारत ने 7 में से 3 मैच जीते, 3 गंवाए और एक मैच बेनतीजा रहा। इसके साथ भारतीय दल ने कुल 7 अंक हासिल किए। वहीं, बांग्लादेश की टीम 7वें स्थान पर रही, जिसके खाते में 7 में से सिर्फ 1 जीत और कुल 3 अंक मिले। पाकिस्तान के बराबर अंक होने के बावजूद बेहतर नेट रन रेट और एक जीत की वजह से बांग्लादेश उससे ऊपर रहा।

ऑस्ट्रेलिया से भारत का सेमीफाइनल मुकाबला…

भारत अब 30 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। यह मुकाबला भी नवी मुंबई में ही खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस मैच से पहले ऑलराउंडर प्रतिक रावल की फिटनेस का इंतज़ार रहेगा, जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते समय चोट लगी थी।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : ग्वालियर सिरप मामले में ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा को किया निलंबित
Next: CG NEWS :राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटना, भूपेश बोले- जनता का अपमान, सरकार जिम्मेदार

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.