IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश ने भारत को 229 रनों का टारगेट दिया है। यह चैपियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला हैं, जो कि इंडिया और बंग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में महज 228 रन बनाकर सिमट गई। जिसमें तौहीद हृदोय ने शानदार प्रदर्शन के साथ 118 बॉल पर 100 रन बनाकर सेंचुरी पूरी की। वहीं जाकिर अली 68 रन बनाकर आउट हुए। अब देखना दिलचस्प होगा की भारतीय टीम का बल्ला चलता है या नहीं। किसके हाथ आएगी ये बाजी…

आपको बता दें कि पकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, हालांकि सुरक्षा चिंताओं के कारण भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बल्कि भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा। वहीं को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
बांग्लादेश के बल्लेबाजो का प्रदर्शन..
बांग्लादेश से 4 बैटर्स खाता भी नहीं खोल सके। जिसमें नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, तंजीम हसन साकिब शामिल हैं। वहीं तंजीद हसन 25 गेंद में 25 रन,रिशाद हुसैन 12 गेंद में 18 रन, मेहदी हसन मिराज 10 गेंद में 5 रन, तास्किन अहमद 6गेंद में 3 रन, जाकिर अली ने फिफ्टी के साथ 114 गेंद में 68 रन बनाएं। वहीं तौहीद हृदोय ने शानदार प्रदर्शन के साथ 118 बॉल पर 100 रन बनाकर सेंचुरी पूरी की। 50वें ओवर की चौथी बॉल पर तौहीद हृदोय 100 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले।
हेड-टु-हेड में भारत आगे
ओवरऑल वनडे में दोनों टीमें 41 बार भिड़ चुकी हैं। जिसमें से भारत ने 32 और बांग्लादेश ने 8 मैच जीते। जबकि 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। दोनों टीमें एक साथ वनडे में आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप के दौरान नजर आईं थीं। उस मुकाबले में ने भारत 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत
रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
हार्दिक पंड्या
अक्षर पटेल,
रवींद्र जडेजा
मोहम्मद शमी
हर्षित राणा
वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।
बांग्लादेश
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान)
सौम्य सरकार
तंजीद हसन
तौहीद हृदय
जाकिर अली अनिक
मुशफिकुर रहीम
महमूदुल्लाह
मेहदी हसन मिराज
रिशाद हुसैन
तास्किन अहमद
मुस्ताफिजुर रहमान
नासुम अहमद
तंजीम हसन साकिब
watch now – CM Announcement, मध्यप्रदेश में “छावा” टैक्स फ्री
