पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मुकाबले पर पकड़ बना ली है। चौथे दिन ही मैच समाप्त होने की उम्मीद है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को अभी भी काफी रन बनाने हैं, जबकि भारत को सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है।
कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को बड़ी राहत दी. ऑस्ट्रेलिया ने 39वें ओवर में 161 रन पर छठा विकेट हेड के रूप में गंवाया. शतक के करीब बढ़ रहे हेड ने 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाए. अब एलेक्स कैरी बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। उनके सभी प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। अभी फिलहाल मिचेल मार्श 37 और केरी 0 रन पर खेल रहे हैं।
