भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एडिलेड टेस्ट में दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा. ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 337 रन पर ऑल आउट हुए. पहली पारी में उसने 157 रन की बढ़त ली. ट्रेविस हेड ने 141 गेंद में 140 रन बनाकर पूरे मैच के रुख को बदल दिया. वहीं मार्नस लाबुशेन ने 126 गेंद में 64 रन का पारी खेली. इसके जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 128 रन बनाने में ही 5 विकेट गंवा दिए. अब खेल के तीसरे दिन सभी की उम्मीद भारतीय बल्लेबाजों से रहने वाली है.
