ind vs aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन मध्यक्रम में नीतीश रेड्डी ने संघर्षपूर्ण पारी खेलकर कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रेड्डी ने 54 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
ind vs aus: भारतीय पारी का हाल
भारतीय ओपनर्स से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यशस्वी जयसवाल बिना खाता खोले ही मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने कुछ हद तक पारी को संभाला और 64 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। शुभमन गिल ने भी 31 रनों का योगदान दिया।
कप्तान रोहित शर्मा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। विराट कोहली भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम में ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 21 रन बनाए, जबकि अश्विन ने 22 रन जोड़े। हर्षित राणा खाता भी नहीं खोल सके।
ind vs aus: नीतीश रेड्डी ने दिखाई जुझारू पारी
नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और तेज गेंदबाजों के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को पूरी तरह ढहने से बचाया।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मिचेल स्टार्क ने 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट लिए, जिसमें 2 मेडन ओवर भी शामिल थे। कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट चटकाए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने भी 2 विकेट हासिल किए।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज जूझते नजर आए। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज किस तरह से वापसी करते हैं।
