IND vs AUS 4rth T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा।
इस मैच में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रैविस हेड स्क्वॉड से बाहर कर दिए गए हैं।
ग्लेन मैक्सवेल फिट, आज कर सकते हैं वापसी…
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजरी से उबर चुके हैं और वे आज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी कर सकते हैं।
वहीं, मैथ्यू शॉर्ट को हेड की जगह ओपनिंग का मौका मिलने की संभावना है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

भारत को घर में कभी नहीं हरा सका ऑस्ट्रेलिया…
अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 35 T-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 21 और ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दोनों टीमों के बीच 15 मैच हुए — इनमें भारत 8 मैचों में जीता और कंगारू टीम 5 मैच में जीत हासिल कि। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर भारत को कभी T-20 सीरीज में हरा नहीं पाया।
अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी…
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सीरीज के हर मैच में भारत को बेहतरीन शुरुआत दी है। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 167.16 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 4 विकेट लेकर टीम इंडिया के टॉप बॉलर बने हुए हैं।
कुलदीप यादव टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त…
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है।
उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर अगले दोनों टी-20 मैचों में खेलते नजर आएंगे।
100 विकेट के करीब जसप्रीत बुमराह…
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने T-20 करियर के 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। उन्होंने अब तक 78 मुकाबलों में 98 विकेट लिए हैं।
![]()
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह (104 विकेट) ने लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया का नया ओपनिंग कॉम्बिनेशन…
ट्रैविस हेड को रिलीज किए जाने के बाद मैथ्यू शॉर्ट ओपनिंग करेंगे। ग्लेन मैक्सवेल की वापसी से टीम को बैटिंग में मजबूती मिलेगी। गेंदबाज नाथन एलिस, जो सीरीज के टॉप विकेट टेकर हैं, भारत के लिए फिर चुनौती बन सकते हैं।
करारा ओवल में पहली बार खेलेगा भारत….
गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में भारत पहली बार कोई T-20 मैच खेलेगा। अब तक यहां 2 T-20 मुकाबले हुए हैं — एक में पहले बल्लेबाजी और एक में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

इस ग्राउंड का हाईएस्ट स्कोर 146 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।
मौसम रहेगा साफ, बारिश की संभावना नहीं…
गोल्ड कोस्ट में गुरुवार को बारिश की संभावना बेहद कम (10%) है।
मैच के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया
मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन।
भारत
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
