Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs AUS 3rd ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 237 रन का लक्ष्य, श्रेयस हुए चोटिल…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AUS 3rd ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 237 रन का लक्ष्य, श्रेयस हुए चोटिल…

Hema Gupta October 25, 2025

IND vs AUS 3rd ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 237 रन का टारगेट दिया है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने बैटिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Read More: Junior Hockey World Cup 2025: चेन्नई-मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट पर 183 रन बना चुकी थी, लेकिन आखिरी के 7 बल्लेबाजों ने मिलकर महज 53 रन ही जोड़ पाएं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीतकर 3 मैचो की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया 237 रन का टारगेट..

आस्ट्रेलिया से कप्तान मिचेल मार्स ने 50 गेंद में 40 रन बनाए, मैट रेनशॉ ने 58 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रैविस हेड 29 रन, मैथ्यू शॉर्ट 30 रन, एलेक्स 24 रन, कूपर कॉनोली 23 रन, इसके बाद एक – एक करके सभी आउट हो गए। टीम ने 46.4 ओवर में 236 रन बनाए।

Innings Break!

A clinical bowling display from #TeamIndia as Australia are bundled out for 236 runs in the 3rd ODI.

Harshit Rana is the pick of bowlers with 4 wickets to his name.

Scorecard – https://t.co/nnAXESYYUk #TeamIndia #AUSvIND #3rdODI pic.twitter.com/HNAkdZYMQe

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

भारतीय टीम की तरफ से हर्षित राणा ने 4 विकेट चटकाएं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए।

कंगारुओं ने पावरप्ले में 1 विकेट पर बनाए 67 रन..

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में 67 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट खोया। शुरुआती ओवर्स में गेंद अच्छी स्विंग कर रही थी, लेकिन मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ दिए। हेड को मोहम्मद सिराज ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट किया। पावरप्ले के बाद अक्षर पटेल ने कप्तान मिचेल मार्श को बोल्ड कर टीम को पहला बड़ा झटका दिया।

कोहली का शानदार कैच…

विराट कोहली ने मैथ्यू शॉर्ट का शानदार कैच पकड़ा। शॉर्ट ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर स्वीप शॉट खेला, जो फरवर्ड स्क्वेयर में खड़े कोहली के पास गई। सीमित रिएक्शन टाइम के बावजूद कोहली ने इसे पकड़ लिया।

अय्यर हुए चोटिल…

श्रेयस अय्यर कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए वो विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ रहे थे और उन्हें बीच मैच में ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। कैरी 24 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Burn Care Tips: जलने पर भूलकर भी न करें ये गलती, इन जरूरी बातों का रखें ख्याल…
Next: Mandla: शराब के ठेके पर देश का भविष्य!, स्कूल ड्रेस में शराब खरीदने पहुंची छात्रा

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.