ind vs aus 2nd test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। कप्तान पैट कमिंस ने मुकाबले से 24 घंटे पहले अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव भी देखा गया। जोश हेज़लवुड की चोट के कारण स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है।
ind vs aus 2nd test: स्कॉट बोलैंड की टेस्ट टीम में वापसी
स्कॉट बोलैंड 18 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। बोलैंड को भारत के खिलाफ इस पिंक बॉल टेस्ट में खेलने का मौका मिला है। इससे पहले, उन्होंने भारत के खिलाफ रेड बॉल से 2 टेस्ट खेले हैं और 5 विकेट लिए हैं। बोलैंड ने हाल ही में प्राइम मिनिस्टर XI टीम की कप्तानी करते हुए भारत के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेला था, जिसमें वह विकेट नहीं ले सके थे।
Read More- एडिलेड में इतिहास बदलने का मौका, 36 रन की शर्मिंदगी का बदला लेगी टीम इंडिया?
ind vs aus 2nd test: मिचेल मार्श फिट, हेज़लवुड बाहर
टीम में मिचेल मार्श की फिटनेस को लेकर भी चर्चा थी। हालांकि, कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की कि मार्श पूरी तरह फिट हैं और बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर, जोश हेज़लवुड की चोट के कारण उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।
Read More- DC Captain IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया का टीम संयोजन
एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने वही टीम संयोजन रखा है, जो पर्थ में देखने को मिला था। इसमें तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर शामिल हैं। कप्तान पैट कमिंस ने नाथन मैक्स्विनी को एक और मौका दिया है, जिन्होंने पर्थ टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके अलावा, ट्रेविस हेड से उनकी घरेलू परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्विनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड
