Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs AUS T20 2nd Match: सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम, भारत की बैटिंग रही फ्लॉप!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AUS T20 2nd Match: सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम, भारत की बैटिंग रही फ्लॉप!

Hema Gupta October 31, 2025

IND vs AUS T20 2nd Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम मात्र 125 रन पर ही ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

Australia win the second T20I by 4 wickets.#TeamIndia will look to bounce back in the next match.

Scorecard ▶ https://t.co/7LOFHGtfXe#AUSvIND pic.twitter.com/rVsd9Md9qh

— BCCI (@BCCI) October 31, 2025

Read More: Katrina Kaif Photo leak: कैटरीना कैफ की प्राइवेट तस्वीरें लीक, सोनाक्षी ने लगाई क्लास!

भारत की शुरुआत रही खराब…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल सिर्फ 5 रन, संजू सैमसन 2 रन, तिलक वर्मा शून्य और कप्तान सूर्यकुमार यादव मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद टीम संभल नहीं सकी।

Innings Break!#TeamIndia all out for 125 runs in 18.4 overs.

Abhishek Sharma top scored with 68 runs.

Scorecard – https://t.co/ereIn74bmc #TeamIndia #AUSvIND #2ndT20I pic.twitter.com/QnBsQCd6DX

— BCCI (@BCCI) October 31, 2025

अभिषेक शर्मा की शानदार पारी…

कठिन हालात में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टीम को कुछ हद तक संभाला। उन्होंने 37 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने हर्षित राणा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

Two wickets in quick succession for #TeamIndia 🙌

Kuldeep Yadav 🤝 Varun Chakaravarthy

Updates ▶ https://t.co/7LOFHGtfXe#AUSvIND pic.twitter.com/nYaoWIXlmd

— BCCI (@BCCI) October 31, 2025

ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत…

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तेज शुरुआत की। ट्रैविस हेड और जोश इंग्लिस ने मिलकर पावरप्ले में ही रन रेट बढ़ा दिया। हालांकि बीच में कुछ विकेट गिरे, लेकिन कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड ने टीम को जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को 2-2 विकेट, जबकि मार्कस स्टोयनिस ने 1 विकेट हासिल किया। भारत के दो खिलाड़ी रनआउट हुए।

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त…

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को हॉबर्ट में खेला जाएगा, जो सीरीज का निर्णायक मैच साबित हो सकता

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS :बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनी ने कहा-कि नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा
Next: जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.