Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs AFG U19 WC 2026: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने 10वीं बार की फाइनल में एंट्री!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG U19 WC 2026: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने 10वीं बार की फाइनल में एंट्री!

Hema Gupta February 5, 2026

IND vs AFG U19 WC 2026: U-19 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल राउंड में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ भारत ने लगातार 10वीं बार फाइनल में एंट्री कर ली है। यह मैच 4 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान टीम ने बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत ने 41.1 ओवर में टारगेट हासिल कर धमाकेदार जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान की शानदार बल्लेबाजी, फिर भी मिली हार

पहले बल्लेबाजी अफगानिस्तान टीम की ओर से शिनोजादा ने शतक लगाते हुए 93 गेंद में 110 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल रहें। उजैरुल्लाह नजाई ने 86 गेंद में 12 चौके, 2छक्के की मदद से 101रन बनाकर नाबाद रहें। दोनों प्लेयर के शानदार शतक की मदद से टीम ने 50 ओवर 310 रन का स्कोर खड़ा किया है। अफगानिस्तान की ओर से 2 शतक लगाए गए लेकिन फिर भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाएं।।

10वीं बार भारत की फाइनल में एंट्री

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद में 68 रन, वेदांत त्रिवेदी ने 5 रन, टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंद में 62 रन, विहान मल्होत्रा ने 47 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहें। आरोन जॉर्ज ने104 गेंद में 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके, 2 छक्के शामिल रहे। आरोन जॉर्ज को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज कर शानदार जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान की ओर से नूरस्तानी उमरजई ने 2 विकेट और वजीदुल्लाह जादरान ने 1विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

अफगानिस्तान

महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: opposition protest loksabha: लोकसभा ठप: विपक्ष के हंगामे से कल तक स्थगित हुई कार्यवाही; पीएम मोदी का संबोधन टला
Next: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सीएम बनर्जी खुद बनीं वकील , नाम मिसमैच नोटिस वापस लेने की मांग

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.