लोकेशन: रायपुर, छत्तीसगढ़
स्लग: चाकूबाजी
रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस बार घटना रायपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड की है, जहां चाकूबाजी से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक का नाम रोशन बताया जा रहा है, जो बसों में सवारी भरने का काम करता है।
यह घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में देर रात हुई। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में करीब चार युवकों पर चाकूबाजी का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
