Income Tax Department: राजधानी भोपाल के चूना भट्टी इलाके में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें की 11 मार्च 2026 की सुबह चूना भट्टी इलाके में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर और कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। इससे पहले, नवंबर 2025 में भी भोपाल में आर्थिक अपराध शाखा ने उनके दो ठिकानों एमपी नगर जोन-2 स्थित ऑफिस और चूना भट्टी स्थित घर पर छापा मारा था। उस समय टीम ने भारी मात्रा में नकद, दस्तावेज और फाइलें जब्त की थीं।

नवंबर की कार्रवाई में क्या मिला?
ईओडब्ल्यू की टीम ने नवंबर 2025 में दोनों ठिकानों से ये सामग्री जब्त की-
Income Tax Department: नकद: 21.18 लाख
जिंदा कारतूस: 44
रजिस्ट्री और एग्रीमेंट दस्तावेज: 60 से अधिक
कंपनी फाइलें: 50+ कंपनियों के निवेश, लेन-देन और शेयर आवंटन से जुड़े रिकॉर्ड
डिजिटल सामग्री: 5 हार्ड डिस्क और 15 अलग-अलग नामों के पैन कार्ड, जिनमें डिजिटल अकाउंट डेटा और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज होने की आशंका थी।
35.37 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप
EOW की जांच के मुताबिक, दिलीप गुप्ता पर अपनी कंपनियों के जरिए निवेशकों को झांसा देकर लगभग 35.37 करोड़ रुपए फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप था। शिकायत में कहा गया है कि निवेश पर भारी रिटर्न का लालच दिया गया, लेकिन बाद में निवेशकों को न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस की गई।
