Inauguration of computer lab: ऋषिकेश शिक्षा और तकनीक के समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भगवती देवी पूर्णानन्द सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल, महाराष्ट्र निवास में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के वन एवं स्वास्थ्य मंत्री, सुबोध उनियाल ने किया

Inauguration of computer lab: विद्यालय को कंप्यूटर भेंट किए गए
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महापौर शंभू पासवान, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडे, रेखा गर्ग शामिल रही। जानकारी के मुताबिक विद्यालय के आधुनिकीकरण में रोटरी परिवार ने अहम भूमिका निभाई है। रोटरी परिवार के सदस्यों द्वारा विद्यालय को कंप्यूटर भेंट किए गए।
भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी
जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने में सुगमता होगी। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता रयाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और रोटरी परिवार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कंप्यूटर लैब छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
READ MORE: मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा टला
