
BHOPAL CRIME: स्कूलों के बाद अब मासूम बच्चियां घरों में चलने वाली कोचिंग क्लासेस में भी सुरक्षित नहीं है। शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में छठवी क्लास में पढ़ने वाली 11 वर्षीय किशोरी के साथ कोचिंग टीचर के पति द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी अपनी शिक्षिका पत्नी की गैर मौजूदगी में बच्ची के साथ गलत काम करता था।
Read more BHOPAL CRIME: नगर निगम की कार्रवाई से त्रस्त होकर पानी-पूरी वाला बन गया गांजा तस्कर.

पीड़िता किशोरी द्वारा पापा के साथ कोचिंग नही जाने की बात कहने के बाद मामले का खुलासा हुआ हैं। जिसके बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ACP दीपक नायक ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता प्राइवेट स्कूल में छठी कक्षा की पढ़ाई कर रही है। वह अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहती है। घर के करीब ही एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बीते दो महीने से महिला का पति नितिन देशमुख पत्नी के यहां-वहां होते ही बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। गुरुवार को आरोपी की पत्नी पास में ही गई हुई थी। बच्ची आरोपी के घर में ही थी।
Read more BHOPAL CRIME: बुजुर्ग महिला को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर साढ़े 10 लाख की ठगी.

अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। उसके प्राइवेट पार्ट में भी छेड़खानी की। उसके बाद बच्ची घर आ गई। शुक्रवार को पीड़िता ने पिता के साथ कोचिंग जाने से साफ इनकार कर दिया। मां ने वजह पूछी तो बच्ची रोने लगी। तब उसने मां को बताया कि अंटी की गौर मौजूदगी में नितिन अंकल गंदी हरकत करते हैं। उसने गुरुवार को आरोपी द्वारा की गई हरकत की पूरी जानकारी मां को दी।
Read more BHOPAL NEWS: DGP सुधीर सक्सेना का रिटायरमेंट, DCP बेटी ने दी सलामी.

मां ने पिता को बताया, इसके बाद दंपती बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां काउंसिलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इधर आरोपी नितिन देशमुख स्वयं को अखबार का संपादक बता रहा है। पुलिस पर रौब झाड़ने के लिए उसने कई अधिकारियों के नाम ले डाले। जब उससे पत्रकार होने के प्रमाण मांगे गए तो एक कार्ड दिखाया। जो दो साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था। यह कार्ड एक अखबार का कार्ड था। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही हे.