Rewa wife gave a threat like Meerut incident : रीवा में पत्नी ने दी मेरठ कांड जैसी धमकी!
Rewa wife gave a threat like Meerut incident : रीवा में एक पत्नी ने अपने पति को मेरठ कांड की याद दिलाते हुए धमकाया है. पत्नी ने कहा-घर में रखे नील ड्रम में तुमको भी काट कर भर दूंगी. इसके बाद डर कर पति पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंच गया. युवक ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई.
पति को धमकाकर मायके गई पत्नी
पत्नी ने पति को धमकाते हुए कहा कि जिस तरीके से नीले ड्रम में एक आदमी को उसकी पत्नी ने काट कर सीमेंट भर दिया था, तुम्हारे साथ भी ऐसा ही करना पड़ेगा. यह कह कर पत्नी अपने मायके चली गई. इसके बाद पति रीवा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गया और अपनी पत्नी की शिकायत की. पति ने कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं, अच्छे से रहे, परेशान ना करें, आप मेरी पत्नी से मेरी सुरक्षा करवाइए और समझौता करवा दीजिए.
जाने क्या है मामला?
पीड़ित ने बताया कि “पिछले दिनों मेरठ में पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या कर दी थी. इसके बाद लाश के कई टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर सीमेंट और रेत भर दी थी. इस खबर को रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाले परिवार ने टीवी में देखा था. उसके बाद से ही महिला अपने पति को लगातार धमका रही है कि, तुम्हारा भी यही हाल करूंगी, जो टीवी में देखा था. जैसे उसने अपने पति को काट कर टुकड़े-टुकड़े कर कर सीमेंट और बालू भर दी थी, वैसे ही तुम्हें भी काट कर घर में जो नीला ड्रम रखा है, उसमें भर दूंगी.”
पत्नी का साथ दे रहे घरवाले
पति ने कहा कि “मेरी पत्नी का साथ उसके घर वाले भी दे रहे हैं. जिससे मैं बेहद परेशान हूं. मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, मैं कहां जाऊं? मैं एसपी ऑफिस आया हूं. इस उम्मीद से आया हूं कि वह मेरी पत्नी को समझाएंगे, मुझे सुरक्षा दिलवाएंगे.”
