Importance of Laughing Buddha: भारतीय घरों, कार्यालयों और दुकानों में आपने अक्सर एक मोटे, हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति देखी होगी। यह “लॉफिंग बुद्धा” के नाम से प्रसिद्ध है। इसकी मुस्कुराती हुई आकृति न सिर्फ देखने में आनंददायक होती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है। हालांकि यह मूर्ति ‘गौतम बुद्ध’ नहीं बल्कि एक चीनी भिक्षु की है, फिर भी इसे फेंग शुई में अत्यंत शुभ माना जाता है। आप घर, रेस्टोरेंट या ऑफिस किसी भी जगह इनकी प्रतिमा रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि लॉफिंग बुद्धा का क्या महत्व है, इसका इतिहास क्या है और इसे घर या कार्यालय में रखने से क्या लाभ होता है।
Read More: Designer Dresses For Haldi: छोड़े बोरिंग लुक, ट्राई करें ये यूनिक और स्टाइलिश डिजाइनर लुक्स..
लॉफिंग बुद्धा का इतिहास…
लॉफिंग बुद्धा का असली नाम ‘बू दाई’ (Budai) था, जिसे जापानी में ‘होतेई’ (Hotei) के नाम से जाना जाता है। वह 10वीं सदी के एक ज़ेन भिक्षु थे जो चीन के लियांग वंश के समय में रहते थे। बू दाई को एक साधारण, हंसमुख, दयालु और गरीबों के मददगार संत के रूप में जाना जाता था। वह हमेशा एक बड़ा झोला (जिसे ‘बू दाई’ कहा जाता है) लेकर चलते थे जिसमें मिठाई, भोजन और खिलौने होते थे जिन्हें वे बच्चों को बांटते थे।

कहा जाता है कि वे चीनी मसीहा मैत्रेय बुद्ध के अवतार थे। इसीलिए उनकी मूर्ति को भी अत्यंत शुभ और भविष्य में सुख-शांति लाने वाली माना जाता है। धीरे-धीरे बू दाई की छवि को “हंसते हुए बुद्ध” के रूप में पूरी दुनिया में अपनाया गया।

लॉफिंग बुद्धा का महत्व…
फेंग शुई और वास्तु शास्त्र में लॉफिंग बुद्धा को सौभाग्य, धन, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। उनके हँसते हुए चेहरे से घर में खुशहाली और तनावमुक्त वातावरण बनता है।
लॉफिंग बुद्धा रखने से मिलेंगे ये लाभ…
धन और समृद्धि का वर्धन..
लॉफिंग बुद्धा की पेट पर हाथ फेरने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन वृद्धि के योग बनते हैं। इसलिए व्यापारी वर्ग इन्हें विशेष रूप से अपनी दुकानों में रखते हैं।

तनाव और क्रोध में कमी…
इनकी मुस्कान सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है जिससे मानसिक शांति मिलती है और क्रोध में कमी आती है।
शुभ ऊर्जा का संचार..
फेंग शुई के अनुसार यह मूर्ति घर या कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा खींचती है और नकारात्मकता को दूर करती है।
रोग-व्याधियों में राहत…
कुछ मान्यताओं के अनुसार, लॉफिंग बुद्धा को रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
परिवार में मेल-मिलाप…
इसे ड्रॉइंग रूम या मुख्य द्वार के सामने रखने से परिवार में प्रेम, सामंजस्य और सद्भाव बढ़ता है।

लॉफिंग बुद्धा की विभिन्न प्रकार की मूर्तियां और उनका महत्व…
1. सुनहरी मूर्ति – यह धन और समृद्धि के लिए शुभ मानी जाती है।
2. बच्चों के साथ बुद्धा – यह परिवार में सुख और संतान सुख की कामना के लिए रखी जाती है।

3. सामान उठाए हुए बुद्धा – व्यापार में सफलता और पदोन्नति के लिए इसे ऑफिस में रखा जाता है।
4. झोला लिए हुए बुद्धा – यह जीवन में अच्छे अवसर और यात्रा के लिए लाभकारी मानी जाती है।
5. मालाएं पहने बुद्धा – यह ध्यान और आध्यात्मिक विकास के लिए शुभ होती है।

लॉफिंग बुद्धा को कैसे और कहां रखें…
1. लॉफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के ठीक सामने रखना शुभ माना जाता है ताकि जो भी घर में प्रवेश करे, सबसे पहले उसकी मुस्कान देखे।
2. घर की पूर्व दिशा में लॉफिंग बुद्धा को रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
3. उत्तर-पूर्व दिशा में लॉफिंग बुद्धा को रखना चाहिए यह दिशा शिक्षा और समृद्धि से जुड़ी होती है। विद्यार्थियों के लिए यहाँ रखना शुभ होता है।
4. लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को जमीन पर नहीं बल्कि किसी ऊंचाई वाले स्थान पर रखें, ताकि वह पूरे कमरे को “देख” सके।
5. गंदे या अंधेरे स्थानों पर न रखें जैसे- शौचालय, बाथरूम या रसोई के पास इसे नहीं रखना चाहिए।
