Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Weather News : MP में मौसम के दो रंग…
  • मध्य प्रदेश

MP Weather News : MP में मौसम के दो रंग…

Narendra Singh April 10, 2025

Heat Wave Alert Bhopal : लू-गर्मी के बीच 17 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट

Heat Wave Alert Bhopal : मध्यप्रदेश में हीट वेव के बीच बारिश-आंधी के साथ ओले गिर रहे हैं. छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में तेज बारिश हुई और ओले गिरे। हवा इतनी तेज चली कि कुछ पेड़ गिर गए। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा।

17 जिलों में बारिश ओले का अलर्ट

मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को उज्जैन, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, पन्ना, रतलाम, नीमच और मंदसौर में लू चलने का अलर्ट है। यहां तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, ग्वालियर, उज्जैन, धार, इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, रीवा में रात का तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

यहां गिर सकते है ओले

श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।’अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से ओले-बारिश का दौर भी चल रहा है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।’

स्कूलों का बदला समय

तेज गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला प्रदेश में तेज गर्मी की वजह से स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। भोपाल, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, नीमच समेत कई जिलों में दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लगाने को कहा गया है ताकि गर्मी की वजह से बच्चों को परेशानी न हो।

मौसम के दो रंग

कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी इससे पहले बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। कहीं ओले-बारिश का दौर रहा तो कहीं तेज गर्मी का असर रहा। छिंदवाड़ा में दोपहर के समय बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, पांढुर्णा, सिवनी में भी ओले गिरे। बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, अनूपपुर के अमरकंटक, नरसिंहपुर, बैतूल, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, गुना, मंदसौर और सागर में भी मौसम बदला रहा।

Click this: Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Read More : RBI Rules 2025 : 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL NEWS: कुदरत का करिश्मा , महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म….
Next: Sunny Deol Jaat Review: बॉक्स ऑफिस मे मचाया धमाल..लोगों ने कहा ‘फुल पैसा वसूल’

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.