Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • IMD Alert: देश के 24 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहली बारिश में दिल्ली में चली नाव
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

IMD Alert: देश के 24 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहली बारिश में दिल्ली में चली नाव

Shital Sharma June 28, 2024

एक दिन में पांच राज्यों पहुंचा मानसून    

IMD Alert : शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पूरी राजधानी पानी में डूबती नजर आ रही है, सोशल मीडिया पर जलभराव के वीडियो वायरल हो रहे हैं. सीजन की पहली भारी बारिश के बाद सड़क पर लोग नाव चलाते भी दिखे. यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर पानी भरने के बाद एंट्री-एग्जिट बंद करनी पड़ी.

उत्तर भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मानसून कल पहुंच गया। मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचा। मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी प्रवेश कर चुका है।

Read More- Airtel jio tariff: कॉलिंग और इंटरनेट चलाना हुआ महंगा, जियो के बाद एयरटेल रिचार्ज 21% महंगा 

imd alert

IMD Alert: आईएमडी ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। अगले 2 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्से, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्से, पंजाब के कुछ हिस्से, उत्तराखंड के बाकी हिस्से। – मानसून का आगमन 3 दिनों में होगा।

IMD Alert

IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

Read More- ISRO Reusable Launch Vehicle: इसरो के रीयूजेबल यान की तीसरी सफल लैंडिंग

IMD Alert: मानसून कहां पहुंचा

IMD Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को निकोबार पहुंचा था। इस बार मानसून दो दिन पहले ही 30 मई को केरल पहुंचा था और कई राज्यों को कवर किया था। फिर 12 से 18 जून (6 दिन) तक मानसून रुक गया। मानसून ने छह जून को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था और 11 जून को गुजरात में प्रवेश किया था।

12 जून तक, मानसून पूरी तरह से केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर कर चुका था। तूफान दक्षिण महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी उत्तर-पश्चिमी राज्यों के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंच चुका था। हालांकि उसके बाद बारिश का मौसम थम गया। मानसून 21 जून को डिंडोरी होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचा था और 23 जून को गुजरात में प्रवेश किया था।

25 जून को मानसून ने राजस्थान में प्रवेश किया और मध्य प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से को कवर किया। 25 जून की रात मानसून ने ललितपुर होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था। मानसून ने 26 जून को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था। 27 जून को मानसून ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब में प्रवेश किया।

5 से 8 जुलाई तक पूरा देश कवर

दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून से पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में रुक गया था। पिछले कुछ दिनों में मानसून बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। हालांकि पश्चिम बंगाल में मानसून अब तक थम गया है। मानसून 27 से 30 जून तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रवेश करेगा और 3 जुलाई तक दिल्ली को पूरी तरह कवर कर लेगा। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में 5 से 8 जुलाई तक पूरी तरह से कवर कर लेगा।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Airtel jio tariff: कॉलिंग और इंटरनेट चलाना हुआ महंगा, जियो के बाद एयरटेल रिचार्ज 21% महंगा 
Next: Electronic gadgets rain protection: मानसून के दौरान गैजेट्स को भीगने से कैसे बचाएं? जानें 8 टिप्स

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.