संवाददाता – साकेत अवस्थी
अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर जनपद की मोरम खदानों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई। बांदा व पैलानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुल मिलाकर चार मोरम खदानों पर अवैध खनन की कार्रवाई। अवैध खनन की सुर्खियां बनी मरौली पांच खनन पट्टा पर अभी भी जारी है अवैध खनन। मरौली खनन पट्टा संचालक को आखिरकार किसका मिला है अभेद सुरक्षा कवच। जिलाधिकारी के निर्देश पर मोरम खदानों के निरीक्षण पर गंछा, बेंदा खादर, मडौली व खफ्टिहा मोरम खदानों में पाया गया अवैध खनन। खनन पट्टे की सीमा से हटकर किया गया अवैध खनन पर लगाया गया जुर्माना। अवैध खनन को लेकर मरौली खंड 5 में किसानों ने किया था विरोध प्रदर्शन। मरोली खंड 5 मोरम खदान के संचालक संजीव गुप्ता की सरपरस्ती में जारी है,अवैध खनन। जनपद में अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी सख्त कई खदानों पर करवाई, लेकिन मरौली खंड 5 में क्यों नहीं हुई कार्रवाई लोग उठा रहे हैं सवालिया निशान। अवैध खनन एवं परिवहन कर बालू माफिया सरकार के राजस्व को लगा रहे हैं चूना।
