जाने इस बार क्या रहा खास

MP NEWS: आलमी तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत शुक्रवार सुबह फजर की नमाज के बाद हो गई है। इज्तिमा का आयोजन भोपाल में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगा। इससे पहले गुरुवार रात तक देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इज्तिमा स्थल ईंटखेड़ी पहुंचे, जिसमें मुख्य रूप से राजस्थान, बिहार, हिमाचल, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु के अलावा विदेशों से आईं जमातें भी शामिल हैं।
MP NEWS: फजर की नमाज के साथ इज्तिमा शुरु

इसको लेकर इज्तिमा कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इज्तिमा कमेटी के मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि इस बार करीब 600 एकड़ एरिया में व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें 300 एकड़ में पार्किंग, 100 एकड़ में पंडाल और 200 एकड़ में अन्य व्यवस्थाएं, जैसे फूड जोन, वुज़ू खाना, वॉशरूम आदि शामिल हैं।इसके अलावा यहां एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी पद्धतियों से इलाज के लिए कई मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।
MP NEWS: 600 एकड़ एरिया में व्यवस्थाएं
इज्तिमा के आयोजन स्थल के बारे में डॉ. उमर ने बताया कि इज्तिमा के दो प्रमुख पहलू होते हैं—इंटरनल और एक्सटर्नल। एक्सटर्नल पहलू में ट्रैफिक और पार्किंग का मुद्दा आता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार पार्किंग क्षेत्र को बढ़ाकर 300 एकड़ कर दिया गया है। इसके अलावा 61 की बजाय इस बार 66 पार्किंग बनाए गए हैं। वहीं, अंदर के क्षेत्र में भी पिछले साल के मुकाबले 50 एकड़ अधिक 300 एकड़ क्षेत्र का उपयोग किया जाएगा, जिसमें पंडाल, फूड जोन, इमरजेंसी एरिया, वजू खाना और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। हमारे पास कुल 600 एकड़ का एरिया है, जिसका यूज इज्तिमा के लिए हो रहा है।
MP NEWS: सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बैन
इस बार इज्तिमा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया गया है। पानी की बोतल को छोड़कर अन्य सभी सिंगल यूज प्लास्टिक बैन रहेगा। पानी की बोतलों को तुरंत इकट्ठा किया जाएगा।इज्तिमा के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि हर साल हम इज्तिमा में पर्यावरण से संबंधित पहलुओं पर कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। पिछले साल हमने आयोजन स्थल को डस्ट-फ्री बनाया था और इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल भी किया था।
MP NEWS: 5 बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक इज्तिमा
भोपाल का आलमी तब्लीगी इज्तिमा दुनिया के 5 सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाता है। दुनियाभर से इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। दुनिया में केवल 3 देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इसका आयोजन होता है।
MP NEWS: इस बार यह रहेगा खास
इस बार 300 से ज्यादा जमातें मध्यप्रदेश से आएंगी।
12 से अधिक देशों के लोगों के शामिल होने की संभावना।
60 हजार से अधिक चार पहिया वाहनों की पार्किंग का इंतजाम।
सवा लाख से अधिक दोपहिया वाहन की पार्किंग की जगह।
एक हजार से अधिक ऑटो और 2 हजार से अधिक बसें भी हो सकेंगी पार्क।
