Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ICC Women’s World Cup 2025: ICC ने बदला विमेंस वर्ल्ड कप का शेड्यूल, अब मुंबई में होगा ओपनिंग मैच!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ICC Women’s World Cup 2025: ICC ने बदला विमेंस वर्ल्ड कप का शेड्यूल, अब मुंबई में होगा ओपनिंग मैच!

Hema Gupta August 23, 2025

ICC Women’s World Cup 2025: भारत में होने वाले विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल में ICC ने 30 सितंबर को बदलाव किया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। इनमें भारत के साथ श्रीलंका का ओपनिंग मैच और दूसरा सेमीफाइनल शामिल है।

Read More: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ बनाया एशियन रिकॉर्ड!

कर्नाटक सरकार ने मैच कराने की नहीं दी मंजूरी…

कर्नाटक सरकार ने KSCA को मैच कराने अनुमति नहीं दी है। दरअसल, RCB की जीत का जश्न मनाने के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके बाद जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा आयोग ने रिपोर्ट दी कि यह स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं है।

आयोग की रिपोर्ट: स्टेडियम में सुविधाओं की कमी…

रिपोर्ट में कहा गया कि 32,000 दर्शक क्षमता वाला चिन्नास्वामी स्टेडियम केवल 17 एकड़ में फैला है और यहां पार्किंग व अन्य सुविधाओं की कमी है। आयोग ने सुझाव दिया था कि बड़े आयोजन ज्यादा स्पेस वाले और बेहतर सुविधाओं वाले स्टेडियम में ही कराए जाएं।

मुंबई बना वर्ल्ड कप का 5वां वेन्यू…

अब मुंबई को टूर्नामेंट का 5वां वेन्यू बनाया गया है। पहले यह स्थान बेंगलुरु को दिया गया था। कुल मिलाकर 28 लीग और 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे।

पहला सेमीफाइनल: 29 अक्टूबर (गुवाहाटी या कोलंबो – पाकिस्तान की क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

दूसरा सेमीफाइनल: 30 अक्टूबर (मुंबई)

फाइनल: 2 नवंबर (नवी मुंबई या कोलंबो)

UPDATE – #TeamIndia‘s revised schedule confirmed for ICC Women’s Cricket World Cup.#WomenInBlue #CWC25 pic.twitter.com/aQm8VjgzWV

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 22, 2025

पाकिस्तान के मैच हाइब्रिड मॉडल पर…

BCCI और PCB के बीच समझौते के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो (श्रीलंका) में खेलेगा। पाकिस्तान का शेड्यूल इस प्रकार है:

2 अक्टूबर – बांग्लादेश

15 अक्टूबर – इंग्लैंड

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड

21 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका

24 अक्टूबर – श्रीलंका

मैसूर शिफ्ट हुई महाराजा ट्रॉफी…

इससे पहले कर्नाटक में होने वाली महाराजा टी-20 ट्रॉफी को भी मैसूर शिफ्ट करना पड़ा। अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आने वाले समय में चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2026 की मेजबानी कर पाएगा या नहीं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड: Rs 2000 करोड़ बैंक फ्रॉड
Next:  राहुल गांधी घुटनों तक पानी में उतरे: मखाने की खेती से लेकर वोट चोरी पर हमला!

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.