Ind vs Pak Tickets Sold Out: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाले मुकाबले की टिकट कुछ ही मिनट में सोल्ड आउट हो गए। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा और टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत के सभी मैच दुबई में होंगे।
Read More: Chelsea vs West Ham: चेल्सी की शानदार वापसी, वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर जीत हासिल की..
Ind vs Pak Tickets Sold Out: टिकट की कीमत और बिक्री का हाल
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकाबले के लिए टिकट की बिक्री सोमवार शाम 5:30 बजे शुरू हुई थी। टिकट की सबसे कम कीमत 125 दिरहम यानी भारतीय करेंसी में 2964 रुपए थी। वहीं प्रीमियम लॉन्ज की कीमत 5000 दिरहम, भारतीय करेंसी में 1 लाख 18 हजार रुपए थी। इस रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री पर दुबई की निवासी सुधाश्री ने कहा, “मैं जानती थी कि टिकट के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन जिस स्पीड से टिकट बिक रहे थे, वो सच में शॉकिंग था। जब मैं टिकट खरीदने पहुंची, तो सिर्फ दो कैटेगरी बची थीं, जो मेरे बजट से बाहर थीं।”
पाकिस्तान की डिफेंडिंग चैंपियनशिप
पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। जिन्होंने 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं। जबकि ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं।

सभी टीमें ग्रुप में 3-3 लीग मैच खेलेंगी और और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।
भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश
इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले भारत का मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। लेकिन ICC की वेबसाइट पर इसके टिकट भी बुक हो चुके हैं।इसके अलावा, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को होने वाला मैच भी पूरी तरह सोल्ड आउट है।
Ind vs Pak Tickets Sold Out: दुबई स्टेडियम में 25 हजार सीटें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट पहले पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया। इसके बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है, और भारत के सभी मैच दुबई में होंगे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 25,000 सीटों की व्यवस्था है, और अब तक सभी टिकट बिक चुके हैं।

