Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Vishal Singh IAS: विशाल सिंह बने उत्तर प्रदेश के नए सूचना निदेशक
  • उत्तर प्रदेश

Vishal Singh IAS: विशाल सिंह बने उत्तर प्रदेश के नए सूचना निदेशक

Pradeep Anand April 22, 2025

काशी धाम से सूचना निदेशक तक का सफर

Vishal Singh IAS: उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS विशाल सिंह को राज्य का नया सूचना निदेशक नियुक्त किया है। विशाल सिंह इससे पहले श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में इस ऐतिहासिक परियोजना ने भव्य रूप लिया और प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक मंच से भी उनकी कार्यशैली की सराहना की थी।

Vishal Singh IAS:
Vishal Singh IAS:

अयोध्या में भी निभाई बड़ी भूमिका

काशी के साथ-साथ अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी कमान विशाल सिंह के पास रही। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक या सामाजिक दबाव के प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं को ज़मीन पर उतारा। यह उनकी निष्ठा और प्रशासनिक क्षमता का ही परिणाम है कि दोनों धार्मिक स्थलों के विकास को देशभर में सराहा गया।

सूचना विभाग को मिलेगी नई दिशा

अब सूचना निदेशक की भूमिका में विशाल सिंह से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यों को और प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाएंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी अब एक ऐसे अधिकारी को मिली है, जिसने जमीनी अनुभव के साथ बड़े पैमाने पर परियोजनाओं का सफल संचालन किया है।

पूर्व सूचना निदेशक शिशिर को मिली नई जिम्मेदारी

वर्तमान सूचना निदेशक शिशिर को अब विशेष सचिव एमएसएमई और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग के पद पर नियुक्त किया गया है। पत्रकारों के बीच बेहद लोकप्रिय और संवेदनशील छवि रखने वाले शिशिर का कार्यकाल सूचना विभाग के लिए “स्वर्णिम काल” माना जा रहा है। उनकी विदाई से पत्रकारिता जगत में भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

यूपी प्रशासनिक फेरबदल में वाराणसी को विशेष तवज्जो

Vishal Singh IAS: इस बीच उत्तर प्रदेश में 33 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का नया सचिव बनाया गया है। वहीं, जिलाधिकारी एस राजलिंगम को वाराणसी का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर IAS सत्येन्द्र कुमार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जो इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।

औऱ भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

About the Author

Pradeep Anand

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वैधृति योग: 23 अप्रैल 2025 से इन राशियों का बुरा समय शुरू!
Next: Mahesh Babu ED Summon: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे एक्टर? जाने क्या है मामला…

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.