Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • IAS Shilpa Gupta: कमिश्नर शिल्पा गुप्ता की बढ़ी मुश्किलें
  • देश-विदेश

IAS Shilpa Gupta: कमिश्नर शिल्पा गुप्ता की बढ़ी मुश्किलें

Narendra Singh March 8, 2025
शिल्पा गुप्ता
शिल्पा गुप्ता

होईकोर्ट गिरफ्तारी वारंट किया जारी

IAS Shilpa Gupta:- लोक शिक्षण आयुक्त शिल्पा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिल्पा गुप्ता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. हाईकोर्ट ने आदेश का पालन न करने पर 10,000 रुपये का जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

जाने क्या है मामला?

सीहोर निवासी हरिओम यादव सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व शिवांशु कोल ने पैरवी करते हुए बताया कि याचिकाकर्ता सहित 50 से अधिक शिक्षकों को मेरिट के आधार पर अनारक्षित वर्ग में ट्रायबल वेलफेयर स्कूलों में पदस्थ किया गया था, जिसे कोर्ट ने अवैधानिक मानते हुए उन्हें डीपीआई के स्कूलों में नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे.

आदेश का नहीं हुआ पालन(IAS Shilpa Gupta)

हाई कोर्ट ने आदेश के पालन के लिए 4 सप्ताह का समय दिया था, लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया. इस पर याचिकाकर्ताओं ने अवमानना याचिका दायर की.हाई कोर्ट ने 10 फरवरी 2025 को आयुक्त शिल्पा गुप्ता को नोटिस जारी कर 3 मार्च 2025 तक जवाब तलब किया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद कोई जवाब पेश नहीं किया गया और न ही महाधिवक्ता कार्यालय से संपर्क किया गया. याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आयुक्त के खिलाफ कई अवमानना याचिकाएं लंबित हैं.

Read More:- Chandra Grahan 2025 : होली के दिन चंद्र ग्रहण, 4 राशियों को करेगा प्रभावित

गिरफ्तारी वारंट जारी

IAS Shilpa Gupta:- कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय शिल्पा गुप्ता के खिलाफ 10,000 का जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इसके साथ ही 23 मार्च 2025 को पालन रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं. इस मामले में अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bageshwar Dham: दिव्य दरबार से  -धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
Next: Mahtari Vandan: महिला दिवस पर साय सरकार की सौगात

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.