Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • I Love Muhammad पर बवाल क्यों?पर्दे के पीछे कौन?…CM योगी बोले – मौलाना भूल गया कि शासन किसका
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

I Love Muhammad पर बवाल क्यों?पर्दे के पीछे कौन?…CM योगी बोले – मौलाना भूल गया कि शासन किसका

himani Shrotiya September 27, 2025
I Love Muhammad Controversy: 4 सितंबर को  कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान एक समूह ने ‘I Love Muhammad’ लिखा बैनर लगाया। लेकिन उस वक्त नहीं पता था की ये बैनर दंगे भड़का देगा। इस बैनर का स्थानीय हिंदू संगठनों ने विरोध किया।पुलिस ने बैनर हटाए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। 

I Love Muhammad पर बवाल

लेकिन ये मुद्दा आग की तरह पूरे देश में फैल गया। I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां निकाली गई। बैनर और पोस्टर लगे। बाराबंकी में आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर को फाड़ा तो हंगामा हो गया। देर रात बैनर तोड़ने वाले के घर में तोड़फोड़ की गई। हंगामा को शांत कराने के लिए गांव में अफसर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। 

I Love Mahakaal के बैनर

इधर बरेली में इसको लेकर बवाल हुआ। इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा की अपील पर भीड़ सड़क पर उतर आई। पुलिस ने रोका तो पथराव किया। जिसके विरोध में लाठीचार्ज किया गया। इसमें हिंदू कहां पीछे रहने वाले थे। I Love Muhammad के जवाब में I Love Mahakaal” जैसे बैनर लगाए गए। इधर, लखनऊ की सड़कों पर नए होर्डिंग लगवा दिए गए हैं। इन पर लिखा है- ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर।’ ये मुद्दा यूपी से निकलकर हैदराबाद पहुंचा।

 

I Love Muhammad Controversy: ओवैसी की प्रतिक्रिया

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि अपनी आस्था को व्यक्त करना भड़काऊ कैसे हो सकता है? वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है। उनका कहना है कि प्यार का इजहार करना कोई अपराध नहीं है।

“मौलाना भूल गया कि शासन किसका”

अब यूपी में मुद्दा उठा तो सीएम योगी कहा पीछे रहने वाले थे। CM योगी ने एक कार्यक्रम में कहा – 

“मौलाना भूल गया कि शासन किसका है। वो मानता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। हमने कहा कि जाम नहीं होगा। कर्फ्यू भी नहीं लगने देंगे। ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी।”

 मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

I Love Muhammad Controversy: इस पुरे मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 39 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, 2000 अज्ञात लोगों पर 5 थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं।

सोचने वाली बात ये है..कि ये मुद्दा उत्तरप्रदेश से निकलकर हेदराबाद, मध्यप्रदेश से लेकर जम्मुकश्मीर तक पहुंच गया..बेवजह इस मुद्दे को लेकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। आखिर कौन है ये लोग जिनको इसका फायदा मिलेगा। मोहम्मद के नाम पर मुस्लिम एकजूट हो जाते है क्या इसलिए जानबूझ कर माहौल बिगाड़ा जा रहा है..जो भी पर्दे के पीछे है उसको गिरफ्तार करना जरूरी है। साथ ही ये भी पता किया जाए की इसमें कहीं विदेशी फंडिग तो नहीं है।

बरेली बवाल: क्या मौलाना भूल गया, किसका राज है? योगी का सबक देने का दावा

जब दिनों पहले कानपुर से शुरू हुआ ‘I Love Muhammad’ विवाद, बरेली पहुंचा उससे उम्मीद थी कि हल्की-सी बात पर शांतिपूर्ण बहस होगी। लेकिन शुक्रवार की जुमे की नमाज़ के बाद वो बात चिंगारी बन गई। सड़कें नारेबाज़ी से गूंज उठीं, पत्थरबाज़ी हुई, पुलिस लाठीचार्ज के लिए बाध्य हुई और अब सीएम योगी के बोल सुने जा रहे हैं, जो ऐसे लगे जैसे कोई फैसला पहले से तय हो।

up‑bareilly-i-love-muhammad-communal-tensions

 

up bareilly i love muhammad communal tensions: कहानी इतनी बड़ी है कि सिर्फ खबर बन कर नहीं रह सकती हमें इसे समझना होगा, महसूस करना होगा। इसमें कितने पहलू हैं कानून, निज़ाम, मानवाधिकार, भावनाएँ और ये सभी एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। पूरी खबर….

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बरेली बवाल: क्या मौलाना भूल गया, किसका राज है? योगी का सबक देने का दावा
Next: UN में पाकिस्तान की नौटंकीः भारत ने दिया करारा जवाब, जले एयरबेस जीत हैं तो ढोल बजाओ!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.