खरगे के बयान पर बीजेपी ने जताया विरोध

DELHI NEWS: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में एक ऐसा बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। खरगे ने खुद की तुलना ज्योतिर्लिंग से की। खरगे ने कहा ‘मैं हिंदू हूं, मेरा नाम है मल्लिकार्जुन खरगे, 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं।
DELHI NEWS: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मैं हूं–मल्लिकार्जुन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खरगे के बयान पर बीजेपी नेता ने कड़ा विरोध किया है।बीजेपी इसे ‘हिंदू आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पहचान है। कांग्रेस ने पहले श्री राम का अपमान किया। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित समारोह को कांग्रेस ने नाच-गाना करार दिया था। कांग्रेसी लगातार श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भगवान शिव का अपमान कर रहे हैं। खरगे ने अपनी तुलना 12 ज्योतिर्लिंग से की है।’
DELHI NEWS: एमपी बीजेपी ने भगवान शिव का मजाक बताया
एमपी बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने X अकाउंट पर खड़गे के इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा-
“पहले भगवान राम का विरोध, अब भगवान शिव का मजाक। मंच से खड़गे का बयान, हिंदू आस्था का अपमान। ज्योतिर्लिंग के लिए अपशब्द बोलने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर अपना पद बचाने का प्रयास कर रहे हैं।“
DELHI NEWS: मस्जिदों में सर्वे पर भी उठाए सवास
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर देश की मस्जिदों में सर्वे कराकर समाज को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि लाल-किला, ताजमहल और चार मीनार भी मुसलमानों ने बनवाया क्या उसे भी तुड़वा देंगे।खड़गे ने आगे कहा, “हर जगह सर्वे किया जा रहा है, मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढ़े जा रहे हैं। इस संबंध में आवाजें बढ़ रही हैं लेकिन 2023 में संघ के नेता मोहन भागवत ने कहा था कि हमारा उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण करना था और हमें हर मस्जिद के नीचे एक शिवालय नहीं ढूंढ़ना चाहिए। खड़गे ने प्रधानमंत्री पर इस तरह के सर्वेक्षणों की अनुमति देकर लोगों को एकजुट न होने देने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हम सब एक हैं और आप यही चाहते हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं एक है तो सेफ हैं लेकिन वे किसी को भी सुरक्षित नहीं रहने दे रहे हैं। सच्चाई यह है कि आप ही हैं जो हमें बांट रहे हैं।”
