Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Thyroid and Weight Gain: क्या थायराइड से बढ़ता है वजन? जानिए इसके लक्षण, उपाचार…
  • Lifestyle

Thyroid and Weight Gain: क्या थायराइड से बढ़ता है वजन? जानिए इसके लक्षण, उपाचार…

Hema Gupta May 9, 2025

Thyroid and Weight Gain: आधुनिक जीवनशैली और खानपान में हुए बदलावों के चलते थायराइड एक आम स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। भारत में लाखों लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं, लेकिन अब भी इसको लेकर जागरूकता की कमी है। यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाई जाती है। आज हम इस आर्टिकल में थायराइड क्या है, इसके लक्षण और उपचार के बारें में बताएंगे।

Read More: How to Control Anger: गुस्से की वजह से हो रहें हैं रिश्ते खराब, जानिए गुस्से नियंत्रित करने के उपाय…

जानिए क्या है थायराइड?

थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि (ग्लैंड) होती है, जो गले के सामने के हिस्से में स्थित होती है। यह ग्रंथि थायरॉक्सिन (T4) और ट्रायआयोडोथायरोनिन (T3) नामक हार्मोन बनाती है, जो शरीर की मेटाबॉलिज्म दर यानी चयापचय दर को नियंत्रित करते हैं। थायराइड हार्मोन हमारे शरीर के तापमान, हृदय गति, पाचन, वजन और मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है।

थायराइड से होती हैं ये समस्याएं…

1. हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) – जब थायराइड हार्मोन की कमी हो जाती है।

2. हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism) – जब थायराइड हार्मोन का स्तर बहुत अधिक हो जाता है।

थायराइड होने के कारण…

1. थायराइड ग्रंथि को सही तरीके से काम करने के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है। इसकी कमी से हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है।

2. ऑटोइम्यून डिजीज – हाशिमोटो थायरायडिटिस (Hashimoto’s Thyroiditis) और ग्रेव्स डिजीज (Graves’ Disease) जैसे ऑटोइम्यून रोग थायराइड ग्रंथि पर असर डालते हैं।

3. ज्यादा तनाव और असंतुलित दिनचर्या थायराइड हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ सकती है।

4. दवाइयों का साइड इफेक्ट – कुछ दवाएं जैसे लिथियम या एमियोडैरोन भी थायराइड कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती हैं।

थायराइड के सामान्य लक्षण…

हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण…

1. अत्यधिक थकान, वजन बढ़ना।

2. ठंड अधिक लगना, डिप्रेशन।

3. बाल झड़ना, त्वचा का रूखापन

4. मासिक धर्म में अनियमितता

हाइपरथायरायडिज्म (थायराइड हार्मोन की अधिकता) के लक्षण…

1. तेजी से वजन घटना

2. नींद की कमी

3. अधिक पसीना आना

4. घबराहट और बेचैनी

5. आंखों का बाहर निकलना (Graves’ disease में)

थायराइड की पहचान कैसे करें?

1. TSH (Thyroid Stimulating Hormone) टेस्ट – यह सबसे मुख्य जांच है।

2. T3 और T4 टेस्ट – थायराइड हार्मोन के स्तर को मापने के लिए।

3. एंटीबॉडी टेस्ट – ऑटोइम्यून रोगों की पुष्टि के लिए।

इन परीक्षणों से यह पता चलता है कि थायराइड ग्रंथि सामान्य रूप से काम कर रही है या नहीं।

इलाज और नियंत्रण के उपाय…

दवा का नियमित सेवन…

हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों को डॉक्टर द्वारा दी गई थायरॉक्सिन दवा रोज सुबह खाली पेट लेनी होती है। हाइपरथायरायडिज्म के लिए एंटी-थायराइड दवाएं दी जाती हैं।

स्वस्थ आहार…

थायराइड रोगी को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, उसे आयोडीन युक्त नमक का सेवन करना चाहिए।

1. सेलेनियम और जिंक युक्त खाद्य पदार्थ खाएं – जैसे कद्दू के बीज, अंडा, साबुत अनाज।

2. ब्रोकली, फूलगोभी और सोया से परहेज करें।

3. अधिक फाइबर और प्रोटीन लें, चीनी और जंक फूड से परहेज करें।

करें योग और प्राणायाम..

1. सर्वांगासन

2. मत्स्यासन

3. हलासन

4. उज्जायी प्राणायाम

योग करने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है और हार्मोन संतुलन बेहतर होता है। और ध्यान, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद से तनाव घटाया जा सकता है, जिससे हार्मोन संतुलन बना रहता है।

आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय..

1. अश्वगंधा – हाइपोथायरायडिज्म में लाभदायक मानी जाती है।

2. त्रिफला – पाचन को बेहतर बनाता है और वजन नियंत्रण में मदद करता है।

3. धृतकुमारी (एलोवेरा) – शरीर से विषैले तत्व निकालने में सहायक।

4. हल्दी और अदरक – सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।

5. आयोडीन: थायराइड से ग्रस्त मरीजों को आयोडीन (IODINE) युक्त आहार का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। इसका अच्छा स्रोत प्याज, लहसुन और टमाटर जैसी चीजें हैं।

हालांकि इन उपायों को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Gufa Mandir Bhopal: इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन मात्र से होती हैं मनोकामनाएं पूरी!
Next: India Pakistan War : चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, जैसलमेर में बॉर्डर के गांव खाली

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.